Let’s travel together.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे

0 64

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

सांची  में इन दिनों चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है तथा चोरी की वारदातों को अंजाम देने की कवायद में जुटा हुआ है ऐसा ही मामला गुजरी रात हेडगेवार कालोनी में सामने आया जब चोरी करने की नीयत से चोरों का गिरोह कालोनी में पहुंचा परन्तु पुलिस को भनक लगते ही चोर तो अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गये परन्तु पुलिस के हत्थे जिस मोटरसाइकिल से आये थे चढ गई। तथा एक चोरी कर लेजा रही मोटर साइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली ।

जानकारी के अनुसार गुजरी रात हेडगेवार कालोनी में चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है तथा चोरी की मंशा से दो मोटर साइकिल से चोर आये थे चोरों के गिरोह चार लोग बताये जाते है इन लोगों ने अपनी मोटर साइकिल सुनसान क्षेत्र जिंदबाबा के निकट खडी कर चोरी को अंजाम देने एक मकान का ताला तोडते दिखाई दिये कालोनी के जागरूक नागरिकों द्वारा ताला तोडते अंधेरे में वीडियो बनाकर पुलिस को पहुंचा दिया बिना देर किये पुलिस कालोनी पहुंच गई जबकि कालोनी की एक मोटर साइकिल चोर ले गये जिंदबाबा तक ही पहूंचे थे कि पुलिस पहुंच गई तब तीन मोटर साइकिल छोड़ पुलिस को चकमा देकर जंगल में फरार हो गये इस पुलिस बल मे थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा स्वयं मौजूद थे पुलिस को देख चोर भागने में सफल हो गये तथा रेल पटरी क्रास कर जंगल में भाग गए हालांकि पुलिस ने काफी पीछा किया परन्तु वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ सके तब पुलिस ने जिंदबाबा के पास से दो मोटर साइकिल जिनसे वह आये थे तथा एक जो कालोनी से चोरी की थी पुलिस ने बरामद कर ली तथा पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है । हालांकि किसी की ओर से इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811