Let’s travel together.

कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

0 25

जीरामजी आजीविका मिशन का किया अवलोकन

  सुरेंद्र जैन धरसीवा

गुरुवार को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन धरसीवा क्षेत्र के दौरे पर रहे इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वीबी जीरामजी अधिनियम (विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)) का अवलोकन भी किया

जानकारी के मुताबिक जिले की सभी 408 पंचायतों में जीरामजी की शुरूआत हो गई है गुरुवार को इसका अवलोकन करने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम बरौदा पहुंचे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता चंद्राकर, सीईओ कुमार बिश्वरंजन और एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे भी शामिल हुए उनके साथ कार्यक्रम में सामिल हुए

 मुक्तिधाम में रोपे पौधे

कलेक्टर और सीईओ ने ग्राम बरौदा के मुक्तिधाम परिसर में वीबी जीरामजी अधिनियम के तहत मुनगे एवं अमरूद के पौधे का रोपण किया। कलेक्टर ने इस परिसर के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। इस परिसर में आज 250 से अधिक पौधे रोपे गए साथ ही योजना के तहत 40 से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं, जिनके द्वारा 1200 पौधे रोपे जाएंगे।

धरसींवा जनपद सीईओ श्री आशीष केशरवानी ओर जनपद के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद रहे

आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र बरौदा का निरीक्षण

कलेक्टर आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र बरौदा का निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वयं दवाइयों को परखा और एक्सपायरी दवाइयों की जानकारी ली। उन्होंने बरसात के पूर्व अस्पताल भवनों का भी निरीक्षण किया तथा परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता चंद्राकर, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, जनपद पंचायत सीईओ श्री आशीष केशरवानी, धरसींवा तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वीबी जीरामजी अधिनियम लागू

वीबी जीरामजी अधिनियम लागू लागू होने के बाद कलेक्टर ने श्रमिकों से मुलाकात की ओर उन्हें शुभकामनाएं दी श्रमिकों ने वीबी जीरामजी अधिनियम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राम बरौदा के मुक्तिधाम परिसर में कार्यरत श्रमिकों से बातचीत की और शुभकामनाएं दी कलेक्टर ने उनसे नई मजदूरी दर के बारे में पूछा, इसपर महिला श्रमिकों ने बताया कि उन्हें अब मजदूरी दर बढ़कर 300/- रूपए प्रतिदिन मिलेंगे। श्रमिकों ने इस अधिनियम के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।गौरतलब है कि पूरे प्रदेश सहित जिले में वीबी जीरामजी अधिनियम लागू हो गया है वीबी जीरामजी’ असल में विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) है| यह महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह लेने वाला एक संशोधित और अधिक व्यापक कानून है| अब पात्र ग्रामीण परिवारों को हर साल 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के वैधानिक रोजगार की गारंटी मिलेगी। किसी भी राज्य में दैनिक मजदूरी ₹300 से कम नहीं होगी। राष्ट्रीय औसत मजदूरी को बढ़ाकर ₹327.4 प्रतिदिन कर दिया गया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता चंद्राकर, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे एवं धरसींवा जनपद सीईओ श्री आशीष केशरवानी, धरसींवा तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे एवं एपीओ श्रीमती रौशनी तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अहम सवाल, सोनम वांगचुक अब क्या करेंगे ?-अजय बोकिल     |     आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का भोपाल में भव्य मंगल प्रवेश, विद्योदय तीर्थ (हबीबगंज) में होगा चातुर्मास     |     स्कूली छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का विशेष अभियान      |     समाज को जोड़ने व संस्कृति की रक्षा ही यादव झोरिया समाज का इतिहास- विष्णुदेव साय     |     हरदा में गरीब आदिवासी परिवार के सेंट्रल बैंक खाते में दिखे 7 अरब रुपये, जांच शुरू     |     राजगढ़ में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ का संदेश     |     उपराष्ट्रपति ने “आरएसएस@100 एक सदी संकल्प की” पुस्तक का विमोचन किया     |     अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को लगाई 6 लाख की चपत     |     निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का सांची पुलिस ने किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     जनरल स्टोर , गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ,महिला झुलसी भोपाल रेफर ,20 लाख की हुई हानि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811