बरेली रायसेन ।एसडीएम कार्यालय के सामने सैकड़ो की संख्या में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन और ट्रैक्टर रैली निकालकर कर ज्ञापन सोंपा।
अपने आप को किसानों का हितेषी और प्रतिनिधि बताते हुए कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।
सबसे ज्यादा किसानों और कांग्रेस के प्रतिनिधियो आक्रोश मूंग की उपज का 25 फीसदी उपार्जन और खाद -यूरिया की किल्लत लेकर दिखा। धरना स्थल पर सीधे किसानों ने अपनी समस्याओं को को रखा। किसने की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत ने अपने प्रभावी उद्बोधन में कहा चंद उद्योगपतियों की सरकार की किसानों के हितों को कुचलकर उद्योगपतियों की जेब भर रही है। अब केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के दिन पूरे हो गए किसान भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकेंगे। राजपूत ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की कथनी और करनी में अंतर बताया। पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा आज किस दर-दर भटक रहा है। जहां देखो वहाँ कतारों में धक्के खा रहा है। ना बोबनी के लिए खाद यूरिया मिल रहा है ।ना फसल समर्थन मूल्य पर बेच पा रहा है। किसानों का आक्रोश सरकार के खिलाफ जगह फूट रहा है। युवा नेता ज्ञानेंद्र राजपूत ने सरकार को किसान विरोधी बताया। जिला कांग्रेस कांग्रेस के अध्यक्ष रंजीत रघुवंशी राजीव पालीवाल सहित दर्जनों किसानों ने किसानों की समस्याओं को रखा।

मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन
धरना प्रदर्शन के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में कहा गया है कि किसान वर्तमान में अनेक गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मूंग उपार्जन में प्रति एकड़ खरीदी की सीमा बढ़ाकर 5 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की जाए, जिससे किसानों को उनकी वास्तविक उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।
किसानों को सिंचाई के लिए प्रतिदिन कम से कम 12 घंटे नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
खाद वितरण में लागू ई-टोकन प्रणाली तत्काल समाप्त की जाए, क्योंकि इससे किसानों को अनावश्यक परेशानी और विलंब का सामना करना पड़ रहा है।
खाद का वितरण पूर्व व्यवस्था के अनुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (सोसायटियों) के माध्यम से सुचारु रूप से कराया जाए, ताकि सभी किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो सके।
किसानों के धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष कौशलेंद्र चौधरी, नीलेश शर्मा, नरेंद्र रघुवंशी, अनूप जैन खालिद ठेकेदार, अमित राय, राजा भार्गव, हुकम सिंह ठाकुर अनूप जैन शायद बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस जन मौजूद रहे।

चप्पे चप्पे रही पुलिस
किसानों के धरना प्रदर्शन के मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। चप्पे चप्पे पर पुलिस चौकस दिखी। टीआई कपिल गुप्ता पुरे समय पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे।