Let’s travel together.

दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा

0 40

– पोहरी के ग्राम अनभौरा में प्रशासन का एक्शन: 3 करोड़ की शासकीय भूमि पर दिलाया हक  

– एसडीएम जे.पी. गुप्ता की अगुवाई में संयुक्त टीम की कार्रवाई, जुताई कराकर सौंपी जमीन  

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर पोहरी एसडीएम जे.पी. गुप्ता ने अवैध कब्जों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। पोहरी अनुभाग के छर्च क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनभौरा में लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य की 150 बीघा से अधिक पट्टे की भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया गया। संयुक्त राजस्व एवं पुलिस दल की मौजूदगी में 64 पट्टाधारी आदिवासी परिवारों को विधिवत कब्जा दिलाया गया।

ग्राम अनभौरा में वर्षों से कुछ व्यक्तियों ने 64 आदिवासी परिवारों की पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। एसडीएम जे.पी. गुप्ता के निर्देशन में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध कब्जा हटाकर भूमि की जुताई कराई और राजस्व अभिलेखों के अनुरूप वास्तविक हितग्राहियों को कब्जा सुपुर्द किया।

कार्रवाई के दौरान अशोक कुमार पुत्र इंदरसिंह जाट से 3.59 हेक्टेयर, जगवीर पुत्र गजेसिंह जाट से 3.94 हेक्टेयर, दखो बेवा डब्लू से 1.17 हेक्टेयर, बल्लू-टिंकू पुत्र लक्ष्मीनारायण से 0.82 हेक्टेयर, विनीत कुमार पुत्र जयसिंह जाट से 21.59 हेक्टेयर, जगराम पुत्र हल्ली से 1.00 हेक्टेयर व श्रिया पुत्र हल्ली से 0.63 हेक्टेयर भूमि कब्जामुक्त कराई गई।

एसडीएम जे.पी. गुप्ता ने कहा कि गरीब, दलित एवं आदिवासी परिवारों की भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811