Let’s travel together.

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

0 58

– पोहरी एसडीएम की अबैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही से बौखलाए भूमाफिया

 – कूटरचित ऑडियो के माध्यम से दर्ज करायी एफआईआर, निष्पक्ष जांच की मांग 

– मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग की

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई शिवपुरी के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जेपी गुप्ता के विरूद्द कथित भूमाफियों व षडयंत्रकारियो द्वारा कूटरचित ऑडियो के माध्यम से आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में दर्ज करायी गई एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर अर्पित वर्मा को एक ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन के माध्यम से उल्लेख किया है कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी जेपी गुप्ता के द्वारा पोहरी अनुभाग में 12 जून को ही कार्यभार ग्रहण किया है। एफआईआर में उल्लेखित रिकॉर्ड अभिलेख दुरुस्ती प्रकरण 15 जून को ही एसडीएम जेपी गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत हुआ था उक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा आवेदक बाबू सिंह राजपूत को 6 जुलाई को न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी के समक्ष उपस्थित होने हेतु तलब किया है। उक्त प्रकरण में 6 जुलाई को प्रथम बार आवेदक की उपस्थिति नियत थी तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा उसमें कोई अंतिम आदेश पारित नहीं किया गया था।

दर्ज एफआईआर के शिकायतकर्ता गोविंद शिवहरे का उक्त प्रकरण से कोई प्रत्यक्ष अथवा विधिक संबंध नहीं है वह ना तो उक्त प्रकरण का पक्षकार है और ना ही उनका कोई प्रत्यक्ष विधिक हित परिलक्षित होता है। ऐसे में उसकी शिकायत की निष्पक्ष जांच किया जाना उचित है।

वर्तमान में एसडीएम जेपी गुप्ता द्वारा शासकीय भूमि तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की भूमियों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरोध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इन कार्रवाइयों से प्रभावित भूमाफियों एवं अन्य स्वार्थी तत्वों द्वारा दुर्भावनाबश फर्जी शिकायत एवं कूटरचित ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से यह प्रकरण निर्मित कराया गया है, जिसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच करना अत्यंत आवश्यक है।

ऐसी स्थिति में आवश्यक होता है की प्रकरण की निष्पक्ष स्वतंत्र एवं वैज्ञानिक जांच कराई जाए जिससे वास्तविक तथ्य सामने आ सके। किसी भी अधिकारी के विरुद्ध गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होना जितना आवश्यक है उतना ही यह भी आवश्यक है कि बिना पर्याप्त एवं सत्यापित साथियों के किसी अधिकारी के प्रतिष्ठा एवं मनोबल प्रभावित न हो जिला जिला इकाई शिवपुरी ने उल्लेख करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की ओर से शासन एवं संबंधित सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग करते हुए आवश्यक प्रतिनिधित्व किया जाए।

ज्ञापन के दौरान जिला प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारी सहित प्रसाशनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी में धूमधाम से मना दशहरे का पर्व,आकर्षक झांकियों के साथ निकला भव्य चल समारोह     |      बाड़ी में दो पेट्रोल पंपों पर डीजल चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार     |     साईखेड़ा में अज्ञात युवकों द्वारा रावण के पुतले में लगाई आग, क्षेत्र में भारी रोष     |     पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा,स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,विधायक डॉ चौधरी,जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा हुए शामिल     |     दशहरा पर्व पर क्षत्रिय समाज  ने किया शस्त्र पूजन     |     पाशविकता में पुरूषों को पछाड़कर महिलाएं कौन-सी ट्राॅफी जीत लेंगी? -अजय बोकिल     |     विजयादशमी और नीलकण्ठ दर्शन की परंपरा: लोक आस्था का प्रतीक, प्रकृति का अनमोल संदेश     |     सांची में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, आज होगा रावण दहन     |     नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811