Let’s travel together.

मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

0 10

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन/भोपाल

।आध्यात्मिक सत्पुरुष पूज्य गुरुदेवश्री कानजी स्वामी की अध्यात्म प्रभावना के अंतर्गत श्री कुंदकुंद कहान तीर्थ सुरक्षा ट्रस्ट, मुंबई एवं श्री कुंदकुंद कहान पारमार्थिक ट्रस्ट, विले पारले (मुंबई) के संयुक्तता में तीर्थधाम ज्ञानोदय, भोपाल में मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। महासम्मेलन में मध्यप्रदेश की 28 पाठशालाओं से लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की संपूर्ण परिकल्पना एवं सफल निर्देशन डॉ. विराग शास्त्री, जबलपुर ने किया। जिनदेशना टीम के लगभग 16 विशिष्ट अध्यापकों ने नवीन शिक्षण तकनीकों एवं रचनात्मक प्रयोगों के माध्यम से विविध विषयों पर कक्षाएँ एवं प्रेरक गतिविधियाँ संचालित कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम दिवस श्रीमती अचरज देवी, श्री निहालचंद जैन परिवार, जयपुर द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। उद्घाटन सभा की अध्यक्षता श्री विजय बड़जात्या (ट्रस्टी, श्री कुंदकुंद कहान तीर्थ सुरक्षा ट्रस्ट, इंदौर) ने की। उद्घाटन सत्र में श्री वसंत भाई एम. दोशी, मुंबई का विशेष उदबोधन प्राप्त हुआ। प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आध्यात्मिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतत श्रृंखला आयोजित की गई। द्वितीय दिवस डॉ. विराग शास्त्री द्वारा रचित नवदेव मंडल विधान का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक कलश स्थापना सहित विभिन्न धार्मिक विधानों में सहभागिता की। संपूर्ण कार्यक्रम सम्यग्ज्ञान प्रचार-प्रसार ट्रस्ट, जयपुर एवं दिव्य देशना ट्रस्ट, दिल्ली के तत्वावधान में तथा आत्मार्थी ट्रस्ट, दिल्ली एवं पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। टोकरशी भाई मारू, मुंबई द्वारा सभी विद्यार्थियों को उपयोगी किट भेंट की गई।

कार्यक्रम के संयोजक सुदीप शास्त्री, सोनगढ़ एवं पंडित चेतन्य शास्त्री, सोनगढ़ के अथक परिश्रम ने आयोजन को अत्यंत आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाया। आगम शास्त्री (दमोह) सहित अनेक विद्वानों का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा पर आधारित अनेक प्रेरक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित सभी बच्चों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।संपूर्ण आयोजन में तीर्थधाम ज्ञानोदय ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक भोपाल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। ज्ञानोदय ट्रस्ट परिवार की ओर से पंडित शिखरचंद प्रणव चौधरी सुनील चिन्मय बड़कुल मोहित बड़कुल सहित राजकुमार शाह , पंडित तेजकुमार गंगवाल एस.पी. जैन ‘सत्पथ’ वरुण पहाड़िया , मलूकचंद एवं अनेक श्रेष्ठीजनों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस महासम्मेलन ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर की पाठशालाओं को नई दिशा, नवीन ऊर्जा एवं उत्साह प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811