Let’s travel together.

2 दिन बाद फिर बालमपुर के जंगल में लगी आग, धीरे-धीरे पहाड़ के ऊपर बढ़ती जा रही आग

0 119

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर गांव के पीछे पहाड़ी पर सुबह से ही आग  लग रही है। आग  धीरे-धीरे पहाड़ के ऊपर बढ़ती ही जा रही है जिससे चारों ओर धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है। इसको बुझाने के लिए कोई भी पहल नहीं कर रहा है। इस समय जंगल में सूखी घास और पेड़ के सूखे पत्तों के कारण आग  धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है आग  से जंगल को ज्यादा नुकसान पहुंचने की संभावना है क्योंकि जिस जगह आग लगी है। वह तक कोई फायर ब्रिगेड पहुंच सकती हैं। अगर आग पर शीघ्र ही काबू नहीं किया गया तो पूरा जंगल आग की चपेट में आ सकता है।
बता दे की 2 दिन पहले भी बालमपुर घाटी पर स्थित जंगल में आग लग गई थी उसको बुझाने के लिए भोपाल से फायर ब्रिगेड बुलाना पड़ी थी। वन समिति और वन कर्मी द्वारा काफी मशक्तत के बाद आग पर काबू पाया जा  सका था।
दीवानगंज क्षेत्र में कई वर्षों से ग्रामीणों की मांग फायर ब्रिगेड को लेकर है मगर अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है।  जब भी दीवानगंज क्षेत्र में आगजनी की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड को 25 किलोमीटर दूर सांची या 30 किलोमीटर दूर रायसेन से बुलवाना पड़ता है तब तक आग से लाखों रुपए का नुकसान हो जाता है। दीवानगंज क्षेत्र के आसपास 35 से 40 गांव पड़ते हैं इसके बावजूद भी आज तक फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं हो सकी है आसपास के ग्रामीणों की मांग है की दीवानगंज में एक फायर ब्रिगेड की व्यवस्था होना चाहिए। ताकि आगजनी पर समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच सके

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811