Let’s travel together.

क्या सच में तलवार चलाने का हुनर ​​दिखाने वाली महिला दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं जानिए क्या है सच?

0 137

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल 

20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला । इसी दौरान तलवार चलाने का हुनर ​​दिखाने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दावा किया गया कि यह दिल्ली की नई मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता का वीडियो है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स ने लिखा बहुत गर्व है“ये रेखा गुप्ता हैं- दिल्ली की सीएम हालाँकि, जब इसके तथ्यों की जाँच की गई तो पता चला कि यह दावा झूठा है। वीडियो में अभिनेत्री पायल यादव दिख रही हैं, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता नहीं। सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो से कुछ स्क्रीनशॉट लेकर रिवर्स इमेज सर्च करके अपनी पड़ताल शुरू की। इससे अभिनेत्री पायल यादव के इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया गया असली वीडियो मिला । इस वीडियो पर मराठी भाषा में कैप्शन लिखा था। कैप्शन के मुताबिक, इस वीडियो में पायल यादव ने छत्रपति शिवाजी को श्रद्धांजलि दी है। जब रेखा गुप्ता की वेबसाइट पर जाकर यह तथ्य सामने आया की यह स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला रेखा गुप्ता नहीं है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और वायरल वीडियो में दिख रही महिला की तस्वीर के बीच तुलना तस्वीर में देखी जा सकती है।गौरतलब है कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला पायल यादव एक मराठी अभिनेत्री हैं, जो गोलमाल मानवत मर्डर्स और पारीस फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। अतः यह स्पष्ट हो जाता है कि वायरल वीडियो में तलवार चलाने का हुनर ​​दिखा रही महिला अभिनेत्री पायल यादव हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811