Let’s travel together.

बसंत पंचमी – इस दिन क्या करें और क्या नहीं व शुभ मुहूर्त

0 137

बसंत पंचमी का त्योहार 5 फरवरी शनिवार को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म के अनुसार, बसंत पंचमी का पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाते हैं। इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि व विद्या का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती का जन्म हुआ था। जानिए बसंत पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं-
बसंत पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं-
1. बसंत पंचमी के दिन किसी को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।
2. इस दिन अपशब्दों व झगड़े से भी बचना चाहिए।
3. बसंत पंचमी के दिन मांस-मदिरा के सेवन से दूर रहना चाहिए।
4. बसंत पंचमी के दिन पितृ तर्पण भी किया जाना चाहिए।
5. इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना बेहद जरूरी है।
6. बसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए।
7. इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। संभव हो तो पीले वस्त्र पहनने चाहिए।

फायदा-नुकसान, ये लोग पास रखें पीली वस्तु
8. बसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए।
9. बसंत पंचमी के दिन पितृ तर्पण भी किया जाना चाहिए।
10. मान्यता है कि सुबह की शुरूआत हथेलियों को देखकर करनी चाहिए। हथेली देखकर मां सरस्वती का ध्यान लगाना चाहिए।
11. कहते हैं कि बसंत पंचमी के दिन जिन बच्चों में हकलाने व तुतलाने की समस्या है उन्हें एक बांसुरी के छेद से शहद भरें और मोम से बांसुरी को बंद कर दें। इसके बाद बांसुरी को जमीन में गाड़ दें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वन विभाग के कर्मचारियों ने मुरैना वनमंडल में पदस्थ रहे वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला     |     सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ग्राम गढ़ी में जागरूकता अभियान आयोजित     |     विधायक की अधिकारियों को नसीहत धरातल करें काम     |     सब जेल गौहरगंज में जेल चिकित्सालय का शुभारंभ,बंदियों को मिलेगा प्राथमिक उपचार का लाभ     |     मंडीदीप सिविल अस्पताल में भगवा पार्टी ने भेंट की चिकित्सा मशीनें, फल वितरण कर दिया सेवा का संदेश     |     अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष  से मिले ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी     |     पावर प्लांट से पाँच हजार लोगों को मिलेगा रोजगार – उप मुख्यमंत्री     |     शराब में खुलकर लूट, सब्ज़ी में मोलभाव:शहर में ठेकेदारों की मनमानी पर चुप क्यों सिस्टम?     |     संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित     |     SATI पॉलिटेक्निक के कर्मचारियों की 12 वें दिन भी हड़ताल जारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811