-शिकायतो के बाद भी जिम्मेदारो ने नही दिया ध्यान
रायसेन। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर भोपाल सागर स्टेट हाइबे के ग्राम बमोरी पठारी के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर चक्का जाम कर दिया है। चक्का जाम शामिल महिलाएं पानी की मांग कर रही है ।इस गाँव की पिछले 4 महीने से बिजली खराब हे ट्रांसफ़ार्मर जल गया हे।ग्रामीण विजली विभाग सहित अधिकारियों को कै बार आवेदन भी दे चके हे।लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ। हालात यह हे कि पानी के लिए ग्रामीण परेशान हे।

1 घंटे से लगे चक्का जाम सड़क अब कारण दोनों और एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई ।चक्का जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे।

महिलाओं का कहना था कि जब तक पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा तब तक चक्का जाम जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे एसडीएम मुकेश सिंह के समझाईस आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।