Let’s travel together.

साँची में  पेयजल संकट की आहट,गर्मी के पहले ही हुआ जलस्तर कम

0 66

 

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

इन दिनों नगर भर मैं पेयजल संकट बढता दिखाई देने लगा है हालांकि अभी ठंड का मौसम पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था एवं गर्मी का मौसम आया भी नहीं था कि पेयजल का संकट बढने लगा है ।

जानकारी के अनुसार वैसे तो इस नगर में पानी की कमी नहीं रहती परन्तु अभी ठंड का मौसम पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ तथा गर्मी का मौसम शुरू भी नहीं हुआ था कि पेयजल संकट के आसार बढते दिखाई देने लगे हैं नगर परिषद अंतर्गत आने वाले जलस्रोतो से जलस्तर घटने लगा है इससे नगर में जलसंकट के आसार बढते दिखाई देने लगे हैं वैसे भी इस संकट को देखते हुए प्रशासन ने इससे निपटने अपनी तैयारी शुरू कर दी है स्लस्त्रोतो ने भी जलस्तर घटने से साथ छोडना शुरू कर दिया है बताया जाता है कुछ जलस्रोतो मे डली मोटरो ने भी हिचकोले लेना शुरू कर दिया है यही कारण है पेयजलापूर्ति के समय में कटौती कर दी गई है इसके साथ ही पठारी क्षेत्र में तो जलप्रदाय की स्थिति और गंभीर हो चली है इन क्षेत्र में इस गंभीर समस्या को देखते हुए एक दिन छोड़ जलापूर्ति होने की चर्चा भी चलने लगी है इस अवसर पर नगर परिषद प्रशासन ने भी इस समस्या से निपटने कमर कस ली है इसके साथ ही नप प्रशासन ने नगर वासियों से जल की बचत करने तथा बेकार बहने वाले पानी पर रोक लगाने की अपील करना शुरू कर दी है साथ ही अपील की है कि आवश्यकता अनुसार ही जल का उपयोग करें तथा बेकार फिकने वाले जल को रोके जिससे नगर भर मे पेयजल आपूर्ति हो सके ।सूत्रों के अनुसार शीध्र ही नगर भर मे जल समस्या से निपटने के लिए नगर भर मे एनाउंसमेंट कराया जायेगा कि जलसंकट को देखते हुए जल बचत करें ।इसके साथ ही बताया जाता है कि अवैध कनेक्शन पर भी लगाम कसी जा सकती है जिससे जलापूर्ति के संकट से निपटा जा सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811