Let’s travel together.

साँची विश्वविद्यालय में लद्दाख में बौद्ध दर्शन विषय पर विशेष व्याख्यान

0 50

 

साँची रायसेन। साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में लद्दाख में बौद्ध दर्शन विषय पर विशिष्ट अतिथि और नई दिल्ली के लद्दाख केंद्रीय शोध संस्थान के निदेशक तथा जम्मू कश्मीर सांस्कृतिक अकादमी के पूर्व मुख्य संपादक डॉ. नवांग सेरिंग शाक्सपो ने व्याख्यान दिया।

डॉ. नवांग सेरिंग शाक्सपो ने तिब्बती भाषा के भारत में जन्म की बात कहते हुए तिब्बती भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान करने की मांग की। उनके मुताबिक तिब्बती भाषा अधिकतर हिमालयी राज्यों में बोलचाल में प्रयुक्त होती है। उन्होने कनिष्क द्वारा तिब्बत में बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्लेख किया। ड़ॉ शेरिंग ने गुरु पद्मसम्भव कश्मीर में राजा जांग्स्कार के समय हुई चौथी बौद्ध संगीतिका तथा कनिष्क के समय बनाए गए कनिका स्तूप का भी ज़िक्र किया।

डॉ. नवांग ने कहा कि पालि के माध्यम से उन्हें बौद्ध दर्शन के मूल तत्व को समझने में काफी मदद मिली। डॉ. नवांग ने बौद्ध दर्शन के अलग-अलग संप्रदायों- थेरवाद, महायान और तंत्रयान के बार में भी बताया। विद्वान वक्ता ने प्रायः 300 पुस्तकों का लेखऩ एवं संपादन किया है। उन्होंने अपनी कुछ पुस्तकें विवि के पुस्तकालय को भेंट की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलगुरु ने सम्राट अशोक के समय ही लद्दाख के कुछ भागों में बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार का उल्लेख किया। कनिष्क ने ना सिर्फ लद्दाख अपितु तिब्बत तक बौद्ध धर्म को फैलाया। उन्होने आधुनिक युग में बौद्ध धर्मगुरु कुशक बकुला ने मंगोलिया में भारत के राजदूत के रुप में अविस्मरणीय कार्यों का भी उल्लेख किया। उनके द्वारा भारत और मंगोलिया के बीच सांस्कृतिक संबंध को काफी मजबूती मिली। कुशक बकुला जी ने लद्दाख के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साँची विश्वविद्यालय के बौद्ध दर्शऩ विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विभाग प्रभारी डॉ संतोष प्रियदर्शी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद प्रस्ताव डॉ रमेश रोहित ने दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |     तिल्दा नेवरा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811