Let’s travel together.

बैंककर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रतीकात्मक बैज धारण कर जताया विरोध

0 91

– यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस इकाई के आव्हान पर विरोध जताया गया

– यूएफबीयू के आह्वान पर 24 और 25 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) द्वारा अपनी मांगों को लेकर बैंक शाखाओं में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शिवपुरी सहित दतिया व श्योपुर में सभी बैंककर्मियों ने विरोध प्रतीकात्मक बैज धारण कर अपना विरोध जताया।
भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ क्षेत्रीय सचिव क्षेत्र 5 हेमंत उपाध्याय ने बताया कि बैंकों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का कार्यान्वयन, लंबित मुद्दों का समाधान, नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करना, यूएफबीयू की अन्य मांगों का समाधान आदि को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 24 और 25 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के पूर्व के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के तहत 28 फ़रवरी को सभी बैंक अधिकारियों कर्मचारिओं द्वारा विरोध रूपी बैज धारण धारण किया। इसी तारतम्य में फोरम की स्थानीय इकाई द्वारा शुक्रवार को सभी बैंक शाखाओं में विरोध के प्रतीकात्मक क्चड्डस्रद्दद्ग धारण करके दिनभर काम किया गया। फोरम में शामिल घटक संगठनों एवं उनके बैंक वाइज संगठनों ने साथियों के साथ इस में भाग लिया। इस अवसर पर यूएफबीयू के आव्हान पर जिले में कामरेड साथियों ने इस बैज धारण को सफल बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसीवा में अन्नदाता परेशान: खेत में धान, कागज में जीरो     |     टेकारी में वार्षिकोत्सव में छाया छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग     |     लुहारी जैन मंदिर चोरी मामला.पुलिस ने 30 हजार व जैन समाज ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की     |     देवउठनी ग्यारस पर चढ़ा गन्ने पर रंग, 50 रुपये तक पहुंचा भाव     |     खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान गुणवत्ता प्रशिक्षण आयोजित     |     56 लाख की लागत से बने किसान समृद्धि भवन का विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     शिवपुरी में फिटनेस सेंटर बंद, चालानी कार्रवाई जारी, ऑटो-लोडिंग चालक परेशान     |     महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811