Let’s travel together.

62 वर्षीय बुजुर्ग पैदल अयोध्या जाने निकले, रोज 30 किलोमीटर नंगे पैर चलते है बुजुर्ग

0 122

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर रोज कोई ना कोई श्रद्धालु बड़े परिश्रम करते हुए दर्शन करने के लिए निकल रहे हैं। जो कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते है।
दीवानगंज से हाथ में झंडा लिए, कंधे पर बैग टांगे , राम नाम का जाप करते हुए खुशियाल पटेल उम्र 62 वर्ष निवासी कानापुर तहसील सनावद जिला खरगोन से पैदल चलते हुए अयोध्या में स्थित राम लला के दर्शन करने के लिए निकला है। जो 1100 किलोमीटर पैदल चलते हुए श्री राम लला के दर्शन करेंगे।
खुशियाल पटेल नेबताया कि मैं अपने गांव से 10 फरवरी को अयोध्या के लिए निकला हूं मैं रोज 30 किलोमीटर पैदल चलता हूं और जहां भी धार्मिक स्थल पड़ता है वहां पर रात गुजरता हूं खाने-पीने की व्यवस्था रास्ते में जो भी श्रद्धालु कर देते हैं मैं कर लेता हूं और फिर सुबह स्नान कर उसी जगह के दर्शन कर आगे के लिए निकल जाता हूं मैं कितने दिनों में अयोध्या पहुंचूंगा यहां मुझे खुद भी मालूम नहीं है बस मेरे मन में पैदल चलते हुए राम लला के दर्शन करने की इच्छा है। इसलिए मैं उनके दर्शन के लिए घर से निकला हूं मेरे घर वालों ने मुझसे काफी मन किया कि तुम पैदल इतनी दूर नहीं जा पाओगे मगर मैंने मन में ठान लिया है कि मैं पैदल चलकर ही अयोध्या धाम मंदिर पहुंचूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौर ऊर्जा से निर्मित प्याऊ की घटिया निर्माण के चलते गिरने लगी जाली      |     जान जोखिम में डालकर बिजली व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारी     |     सांसद लता वानखेड़े के अनथक प्रयासों से मिली सागर लोकसभा को बड़ी सड़क सौगात     |     शनिवार को दीवानगंज में लगेगा जिला स्तरीय जन विश्वास कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान     |     15 दिनों से बारिश का इंतजार,खेतों में पड़ी दरारे     |     कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग     |     बिजली बिल बकाया होने पर नल-जल योजनाओं के कनेक्शन कटने शुरू, एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में गहराया जल संकट     |     विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत     |     चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |     ग्राम पंचायत अकोली में हरेली बर्ड फेस्टिवल का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811