मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित दाल मिल चौराहा दीवानगंज पर देर रात हाईवे पर 1 घंटे तक जाम लग रहा। जिससे वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। जाम को खुलवाने के लिए दीवानगंज पुलिस चौकी से आरक्षक राजू चौहान, आरक्षक जितेंद्र शर्मा ने 1 घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया ही था कि इतने में ही एक डंपर विदिशा से भोपाल की तरफ जा रहा ने अल्टो कार को साइट से टक्कर मार दी। जिससे ऑल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई। ऑल्टो कार सांची से भोपाल जा रही थी जिसमें महिला सहित चालक सवार थे हालांकि अंदर बैठे किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।
गुरुवार को दोपहर के समय भी इसी जगह पर लंबा जाम लग गया था जो तीन घंटे तक लग रहा। शाम 6 बजे जाम खुल पाया था रात को फिर लग गया था। चौकी प्रभारी वरुण सक्सेना और प्रधान आरक्षक दिनेश राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार देर रात दाल मिल चौराहा दीवानगंज पर एक डंपर ने अल्टो कार को साइट से टक्कर मार दी थी। जिस अल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। अल्टो कार चालक योगेश जैन निवासी भोपाल कोटरा सुल्तानाबाद ने पुलिस चौकी दीवानगंज पर डंपर क्रमांक एमपी 40 एचए 0398 के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने डंपर चालक के विरुद्ध 281 vns का मामला दर्ज कर लिया है डंपर को पुलिस चौकी दीवानगंज में खड़ा करवा कर मामला विवेचना में लिया है।