Let’s travel together.

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

0 332

रायसेन। कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री के मार्गदर्शन में विकासखंड सिलवानी के फ्लोराइड प्रभावित ग्राम पहाड़िया,खेड़ा, दिलहरी एवं डूंगरिया के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में राष्ट्रीय फ्लोरोसिस निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की टीम में डॉक्टर एमडी भारती जिला फ्लोरोसिस नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम टीम के डॉक्टर मनोज नामदेव के साथ संयुक्त रूप से टीम द्वारा बच्चों का फ्लोरोसिस परीक्षण किया गया जिसमें कई बच्चे संभावित डेंटल फ्लोरोसिस से ग्रसित मिले जो बच्चे प्रभावित मिले उनका यूरीन सैंपल टेक्नीशियन डेनिस जार्ज के द्वारा लिया गया ।

जो बच्चे जिस स्रोत का पानी पी रहे हैं उनके पानी का सैंपल लिया गया जिनकी जांच जिला फ्लोरोसिस लैब जिला चिकित्सालय में की जाएगी साथ ही सभी संभावित डेंटल फ्लोरोसिस से प्रभावित बच्चों को चिन्हित कर लिया गया एवं आवश्यक उपचार के रूप में टीम द्वारा कैल्शियम विटामिन सी एवं मल्टीविटामिन की दवाइयां उपलब्ध कराई गई साथ ही डॉ भारती के द्वारा ग्रामीणों एवं स्कूल शिक्षकों तथा बच्चों को विस्तार से फ्लोरोसिस बीमारी के बारे में पेंपलेट पोस्टर के माध्यम से बताकर जागरूक किया एवं फ्लोरोसिस बीमारी से बचने के उपाय बताए गए जिसमें बताया गया कि दवाइयों के साथ-साथ अपने दैनिक जीवन में दूध दही एवं हरी सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करें एवं पीने के पानी में 1

पीपीएम से ज्यादा फ्लोराइड वाले पानी का इस्तेमाल पीने में ना करें अगर आप 1पीपीएम से ज्यादा फ्लोराइड वाले पानी का इस्तेमाल पीने में करते हे व्यक्ति फ्लोरोसिस से ग्राशित हो सकता हे जिसमें तीन प्रकार के फ्लोरोसिस रोग हो सकते हे डेंटल फ्लोरोसिस, स्केलटन फ्लोरोसिस एवं नॉन स्केलटन फ्लोरोसिस रोग हो सकते हे इस मौके पर शिक्षक एवं ग्रामीण जनों के साथ स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ एएनएम आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811