Let’s travel together.

प्रयागराज में जैतपुर निवासी व्यक्ति की अटैक से मौत भगदड़ की रात्रि की घटना

0 132

सैयद मसूद अली गैरतगंज रायसेन

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए गैरतगंज तहसील के ग्राम जैतपुर निवासी एक व्यक्ति की अटैक आने से मौत हो गई है। घटना प्रयागराज में मची भगदड़ वाली रात की है। फिलहाल परिजन को सूचना के बाद प्रयागराज रवाना हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक तहसील के ग्राम जैतपुर निवासी मोहन लाल अहिरवार 45 वर्ष की प्रयागराज में मौत हो गई है वे अपनी पत्नी समेत ग्रामीणों के साथ प्राइवेट वाहन से प्रयागराज स्नान के लिए गए थे। तथा मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात उन्हें अचानक अटैक आ गया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना उस समय की है जब प्रयागराज में भगदड़ के चलते माहौल खराब हो गया था। इस घटना की जानकारी उनके साथ गए ग्राम के ही हरिसिंह अहिरवार ने ग्राम पंचायत के सरपंच अमोल सिंह को दी तथा उन्होंने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सरपंच से बात करने पर उन्होंने बताया कि मृतक 2 दिन पहले वाहन किराये से करके प्रयागराज गया था तथा बुधवार को सुबह इस घटना की जानकारी उन्हें मिली। फिलहाल मृतक के परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस पूरे घटनाक्रम से स्थानीय पुलिस बेखबर है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811