Let’s travel together.

अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े गए

0 76

– कलेक्टर के निर्देश पर अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई

– प्रकरण बनाकर खनिज विभाग को सौंपे गए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर प्रशासनिक दल ने शुक्रवार को करैरा और सिरसौद के आसपास बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान ज्वाइंट कलेक्टर जेपी गुप्ता और एसडीओपी करैरा एसएन मुकाती के नेतृत्व में अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्राली पकड़े गए हैं जो अवैध उत्खनन और ओवरलोडिंग में लिप्त थे।
ज्वाइंट कलेक्टर जेपी गुप्ता ने बताया कि अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में शुक्रवार को कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान रेत बजरी और पत्थर के अवैध परिवहन करते हुए 10 ट्रैक्टर ट्राली करैरा टीला रोड से, एक ट्रैक्टर ट्राली सिरसौद थाना अमोला और एक ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर सुरवाया में ओवरलोडिंग मिले हैं जिन्हें जप्त करने की कार्रवाई की गई और इन वाहनों को थाने में रखवाया गया। खनिज शाखा को आगामी कार्रवाई के लिए प्रकरण सौंप दिए गए हैं। गौरतलब है कि करैरा, टीला, सिरसौद आदि क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें जिला प्रशासन को मिल रही थीं इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811