Let’s travel together.

एक और निर्धन कन्या के हाथ किये पीले,माहरा की बेटी बंधी परिणयसूत्र में

0 213

–सेवा सुगंधम संस्थान ने हिन्दू रीति रिवाज से किया कन्यादान

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

सेवा सुगंधम सामाजिक जनकल्याण सेवा समिति के द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह संपन्न कराने के क्रम में ग्राम कुरा की माहरा कन्या दुर्गा की विवाह पूरे हिन्दू रीतिरिवाज के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया। विवाह के साक्षी बने धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,नंदन सिंह,भाटापारा के श्याम पुरोहित और शंकर सोनी, डागेंद्र वर्मा , विद्यापाल आकाछा उपाध्याय । सेवा सुगंधम संस्थान के प्रमुख टिकेंद्र उपाध्याय ने बताया कि कुरा निवासी नरेश माहरा अत्यंत गरीब था जो किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। जिसने अपनी बेटी और बेटे का विवाह तय का दिया था कि आकस्मिक रूप से नरेश की तबियत बिगड़ी और उसका असामयिक निधन हो गया। बेटे बेटी के हाथ पीले करने का स्वप्न अधूरा रह गया। पूरे घर मे मातम फैल गया। इसीबीच गांव के ही प्रदीप शर्मा और पार्षद अनिल बघेल ने समाज सेवी टिकेंद्र उपाध्याय से संपर्क कर इस गरीब परिवार की मदत करने का आग्रह किया जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए अपने संगठन के सहयोग से दुर्गा का विवाह धूमधाम से सम्पन्न कराया। गांव के सैकड़ों लोगों ने इस विवाह समारोह को देखा और गांव की बिटिया को अश्रुपूरित नयनों से विदा किया। टिकेंद्र उपाध्याय ने गांव की इस बिटिया को गृहस्थ जीवन की सभी आवश्यक व उपयोगी सामग्री एक पिता का फ़र्ज़ निभाते हुए दहेज में दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि दो परिवारों को जोड़ कर गरीब,अनाथ,असहाय परिवार की बेटियों के विवाह कराने जैसे पुण्य कार्य करने का दायित्व लेकर सेवा सुगंधम के संस्थापक टिकेंद्र उपाध्याय ने समाज मे अनुकरणीय कार्य किया है। मैं उन्हें तथा उनकी पूरी टीम को इस कार्य के लिए बधाई देती हूं। इस आयोजन में सेवा सुगंधम के सक्रिय और कर्मठ सदस्य आशीष उपाध्याय,राजेन्द्र पाण्डेय,राजेन्द्र ,सुधीर दुबे, चेतन देवागन , ईश्वरी देवांगन ,मिर्जा मुनीर बेग, प्रकाश ,संतोष का अतुलनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसडीएम ने निःशुल्क रजिस्ट्री कैंप का किया औचक निरीक्षण     |     छत्तीसगढ़ को कौन जानता है,6 नंबर की सैंडल गाल में दूंगी- मधुबाला गिरी के बयान से बवाल     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811