Let’s travel together.

सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी

0 21

गंदगी फैलाने वालों ने की पिटाई सीसीटीवी में हुई घटना कैद

 सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर 

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान का संदेश दे रही है लेकिन गांवों में हालात ये हैं कि यदि कोई पंच किसी को सड़क पर गंदा पानी छोड़ने से मना करता है तो उसकी जमकर पिटाई हो जाती है ऐसे में ग्रामीण जनप्रतिनिधि आखिर अपने गांव को स्वच्छ कैसे बनाएं.

ताजा मामला धरसीवां ग्राम पंचायत का है यहां वार्ड नंबर दो की आदिवासी महिला पंच श्री मति मानकी नेताम ने वार्ड की गलियों में अपने घरों से गंदा पानी सड़क पर बहाने वालों से मना किया तो गंदा पानी सड़क पर छोड़ने वाले गुड्डा औऱ उसके परिजनों ने पंच के साथ मारपीट कर दी.तंग हाली में जीवन जीने वाली आदिवासी महिला पंच मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करती है जिस समय पर मजदूरी कर रही थी उसी समय गंदा पानी सड़क पर छोड़ने वालों ने उसके साथ मारपीट की जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.इस मामले में धरसीवां टी आई राजेंद्र दीवान का कहना है कि मामले की रिपोर्ट पीड़ित महिला पंच द्वारा थाने में की गयी है जिस पर चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया ह

इधर सरपंच साहिल खान का कहना है कि यदि गांव को स्वच्छता सुंदर बनाने में सहयोग करने के बजाय कोई पंचो से ही मारपीट करेगा तो कैसे गांव को स्वच्छ सुंदर बनाया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811