Let’s travel together.

जिले के देवनगर निवासी अंकुर जैन को जनसंचार के क्षेत्र में की पीएचडी रायसेन का बढ़ाया गौरव

0 350

रायसेन। जिले के देवनगर के मूल निवासी अंकुर जैन को मीडिया अध्ययन एवं मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। अंकुर के शोध का विषय ष्दूरदर्शन एवं निजी समाचार चैनलों की विकासात्मक खबरों का तुलनात्मक अध्ययनष् है। अंकुर ने यह शोध भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से डॉ संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में पूरा किया है। अंकुर वर्तमान में डीडी न्यूज भोपाल में सेवारत हैं और अपने कस्बे के प्रथम अभ्यर्थी रहे हैं जिन्होंने पीएचडी की उपाधि वो भी मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अर्जित की है।

आपको बता दें कि पीएचडी के अतिरिक्त अंकुर ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एमएससी मास कम्युनिकेशन में एम फिल और हिन्दी शिक्षा दर्शनशास्र एवं इतिहास विषय में एमएए तथा संस्कृत व जैनदर्शन में शास्त्री भी किया है। विगत वर्ष अंकुर अपना शोधपत्र प्रस्तुत करने इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन भी जा चुके हैं। अंकुर की इस अकादमिक सफलता पर उनके गुरुजनों और परिजनों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |     ग्राम पंचायत धरसींवा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत औऱ ग्राम सभा एवं  सम्मान समारोह का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811