Let’s travel together.

सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर

0 20

सड़क बनने के बाद निकासी बंद, एक से डेढ़ फीट गंदे पानी से होकर स्कूल जाते हैं बच्चे

ग्रामीण बोले- अतिक्रमण हटाकर नाली बनाएं, नहीं तो करेंगे अनशन

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरा के तराईपुरा मोहल्ले में सड़क बनने के बाद जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। मोहल्ले में पंचायत द्वारा सड़क के दोनों ओर सीसी रोड का निर्माण कराया गया है, लेकिन बीच के हिस्से में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पिछले करीब तीन माह से एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा हुआ है। करीब 15 से 20 परिवारों को रोज इसी गंदे पानी से होकर घर से बाहर निकलना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर किए गए कथित अतिक्रमण के कारण नाली का निर्माण नहीं हो पा रहा है। सड़क के दोनों ओर सीसी निर्माण होने के बाद पानी की निकासी और भी प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाकर नाली का निर्माण कराया जाए तो जमा पानी की निकासी हो सकती है और समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।

गंदे पानी से होकर स्कूल जाते हैं बच्चे

जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चों को रोजाना इसी पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार बच्चे पानी में गिर चुके हैं, जिससे उनकी स्कूल ड्रेस, किताबें और बस्ते खराब हो गए। लगातार पानी में से गुजरने के कारण ग्रामीणों में संक्रमण और मच्छरों से होने वाली बीमारियों का भी डर बना हुआ है।

मोहल्ला निवासी तुलसी लोधी ने बताया कि सड़क पर तीन माह से पानी भरा है। ग्रामीणों और बच्चों को इसी पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। पानी की निकासी नहीं होने से घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासी बहादुर लोधी ने बताया कि उनके बच्चे रोज इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाते हैं। कई बार छोटे बच्चे पानी में गिर चुके हैं, जिससे किताबें, बस्ता और ड्रेस खराब हो गई। अब बच्चे पानी से होकर स्कूल जाने में डरने लगे हैं।

सरपंच बोले- कब्जे हटें तो बनेगी नाली

सेमरा सरपंच भानु लोधी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही तराईपुरा मोहल्ले में पंचायत द्वारा सड़क के दोनों तरफ सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने के कारण नाली का निर्माण नहीं हो पा रहा है। यदि कब्जे हट जाते हैं तो नाली का निर्माण कराया जा सकता है और जलभराव की समस्या का समाधान होगा।

ग्रामीणों ने दी अनशन की चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी भूमि की जांच कर कथित अतिक्रमण हटाया जाए और तत्काल नाली का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मोहल्ले के लोग अनशन करने के लिए मजबूर होंगे। लंबे समय से जमा पानी के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |     ग्राम पंचायत धरसींवा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत औऱ ग्राम सभा एवं  सम्मान समारोह का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811