Let’s travel together.

राजधार पड़रिया की नदी में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

0 252

-मृतक रात 9 बजे खाना खाकर घर में सो गया था सुबह नदी में मिला शव चेहरे पर चोट के निशान

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव राजाधार पड़रिया/में नदी पर बने पुल के पास एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना ग्राम वासियों द्वारा सुल्तानगंज पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और व्यक्ति की लाश को नदी में से निकाल कर मृतक की शिनाख्त में जुट गई मृतक की शिनाख्त दीपक पिता भागीरथ ,उम्र 22 साल निवासी ग्राम सुनेटी के रूप में की गई है।
आपको बता दें कि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान है यह हत्या है या हादसा यह खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा ।


मृतक के भाई खेमचंद अहिरवार ने बताया कि गत रात लगभग 9 बजे उसका भाई दीपक खाना खा के घर पर सो गया था उसके बाद पता नही,आज सुबह पड़रिया राजाधार के दुधई नदी के पुल के नीचे सीढ़ियों के पास उसकी डेड बॉडी मिली है जिसके चेहरे पर चोट के निशान है वह वहां पर कैसे पहुंचा नहीं पता।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |     ग्राम पंचायत धरसींवा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत औऱ ग्राम सभा एवं  सम्मान समारोह का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811