सुरेंद्र जैन धरसीवा
स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद है इसी सत्य को राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी ने अपने मूल मंत्र में दिया था।यह बात भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने कुकेरा में आयोजित विशाल स्वच्छता अभियान में कही ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा छत्तीसगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा धरसींवा विधानसभा के ग्राम कुकेरा में शनिवार को विशाल स्वच्छता अभियान का आयोजन हुआ
नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद माना था। इसी विचार को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है जिस मिट्टी से हमारा जीवन जुड़ा है, उसकी स्वच्छता और सुंदरता की जिम्मेदारी भी हमारी ही है। स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार बने, इसी भावना के साथ सेवा का यह प्रयास निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ,पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल भाजपा नेता दिलेंद्र बंछोर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल , रायपुर ग्रामीण प्रभारी सुरेंद्र पाटनी रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल,जिला पंचायत सभापति सरोज चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा युवा मोर्चा जिला ग्रामीण अध्यक्ष पिंटू साहू श्रीमती सोना वर्मा (मंडल अध्यक्ष, खरोरा), राकेश यादव (मंडल अध्यक्ष, धरसींवा), श्रीमती चंद्रकांति वर्मा , के.के. वर्मा, भरत सोनी, कृष्ण कुमार वर्मा , केदार वर्मा,श्रीमती सीमा वर्मा , श्रीमती किरण साहू श्रीमती हीरा वर्मा श्रीमती सुलोचनी साहू श्रीमती पुष्पा बंजारे पुरुषोत्तम साहू नीरज साहू बलराम साहू दिलीप साहू दिनेश अग्रवाल श्रीमती पार्वती साहू दिलेंद्र यादव समस्त मोर्चा एवं मंडल अध्यक्ष, सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
गांव में चला स्वच्छता अभियान
इस दौरान कुकेरा के शासकीय स्कूल आगनवाड़ी केंद्रों ग्राम पंचायत भवन सहित गांव के विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेता नितिन गौरीशंकर अग्रवाल के नेतृत्व में सैंकड़ो ग्रामीण महिलाओं पुरुषों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करते हुए प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेष साफ सफाई अभियान चलाया