रायसेन। देवनगर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने की घटना के बाद त्वरित कारवाही करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया हे।
घटना का विवरण
13 मई को फरियादी संजय साहू पिता कालूराम साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी पेट्रोल पंप के पास नकतरा, थाना देवनगर जिला रायसेन द्वारा थाना देवनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना देवनगर में अपराध क्रमांक xx/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना देवनगर पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार प्रयास किए गए। सतत एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप 15 मई को अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक हरिओम अस्ताया (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक मलखान सिंह मीणा, आरक्षक क्रमांक 480 दीपक कुमार, आरक्षक क्रमांक 31 संजय शाक्य, सैनिक क्रमांक 111 राजेश मिश्रा एवं महिला आरक्षक सोनिका की सराहनीय भूमिका रही।