Let’s travel together.

संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक

0 50

ट्रक में गौवंश की हड्डियां होने की आशंका, पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज के पास स्थित सूखी सेवनिया पुलिस ने गुरुवार रात करीब 11 बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर विदिशा दीवानगंज से होते हुए भोपाल जा रहा हड्डियों से भरे संदिग्ध ट्रक को पकड़कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। कार्यकर्ताओं ने ट्रक में पशुओं, विशेषकर गौवंश की हड्डियां होने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार राहगीरों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना दी कि सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में एक ट्रक संदिग्ध सामग्री के साथ खड़ा है। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला वीर सावरकर गौशाला प्रखंड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। ट्रक की जांच करने पर बोरियों में हड्डियों के टुकड़े दिखाई दिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तत्काल सूखी सेवनिया पुलिस को सूचना दी। कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि ट्रक हड्डियां भरकर विदिशा से भोपाल जा रहा था तभी पुलिस ने उसको पकड़ लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया। वाहन का क्रमांक UP54 T 7194 बताया गया है।

पुलिस को दिया लिखित आवेदन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को दिए आवेदन में कहा कि ट्रक में बड़ी मात्रा में हड्डियों के टुकड़े बोरियों में भरकर ले जाए जा रहे थे, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। कार्यकर्ताओं ने हड्डियों में गौवंश की हड्डियां होने की आशंका जताते हुए उनकी वैज्ञानिक एवं नियमानुसार जांच कराने की मांग की है।

आवेदन में ट्रक के मालिक और चालक से पूछताछ करने तथा हड्डियों की जांच कर यह स्पष्ट करने की मांग की गई है कि ये हड्डियां किस पशु या जानवर की हैं। साथ ही जांच में सामने आने वाले तथ्यों और रिपोर्ट की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।हालांकि हड्डियां किस पशु की हैं और ट्रक में इन्हें कहां ले जाया जा रहा था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |     ग्राम पंचायत धरसींवा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत औऱ ग्राम सभा एवं  सम्मान समारोह का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811