– शॉल-श्रीफल और माला पहनाकर वृद्धजनों का अभिनंदन, अधिकारों की दी जानकारी
– पेंशनर एसोसिएशन और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शिवपुरी के मंगलम वृद्ध आश्रम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आश्रम में निवासरत वृद्धजनों का शॉल, श्रीफल और माला पहनाकर सम्मान किया गया तथा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के महत्व और वरिष्ठजनों के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पेंशनर एसोसिएशन के अशोक सक्सेना, उप संचालक सामाजिक न्याय शशांक विरही, सेवानिवृत्त शिक्षक पुरुषोत्तम शर्मा, मंगलम के सह सचिव राजीव श्रीवास्तव, मंगलम डायरेक्टर रंजीत गुप्ता, समग्र अधिकारी लवकेश पाराशर सहित मंगलम संस्था और वृद्ध आश्रम के कर्मचारी मौजूद रहे।