सुरेंद्र जैन धरसीवा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत धरसींवा में सामूहिक स्वच्छता श्रमदान एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन गांव के मुख्य पार्क विवेकानंद परिसर मे किया गया कार्यक्रम का आयोजक ग्राम पंचायत धरसींवा क़े सरपंच साहिल खान एवं बुजुर्ग ग्रामीणों क़े द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा सम्मान समारोह एवं विशेष ग्रामसभा
पंचायत द्वारा गांव की स्वच्छता व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले स्वच्छता दीदियों, सफाई कर्मियों और गांव के वरिष्ठ नागरिकों क़े साथ साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों क़े साथ आंगनबाड़ी औऱ बिहान योजना की महिलाओ क़े साथ साथ मितानिन दीदियो को पंचायत क़े द्वारा सम्मान किया गया।
अतिथियों द्वारा सभी सम्मानित जनों को शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के चेहरे पर सम्मान पाकर खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर सरपंच साहिल खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। धरसींवा को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हमारे सफाई कर्मियों और बुजुर्गों का योगदान अतुलनीय है, इसलिए आज उनका सम्मान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पंचायत के पंचगण, महिला जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष और युवा उपस्थित रहे। अंत में सभी ने गांव को स्वच्छ रखने की शपथ ली..।
कार्यक्रम में विशेष रूप सेआयोजक सरपंच साहिल खान जनपद सदस्यॉ श्रीमति पूजा अश्वनी वर्मा पूर्व जिला पंचायत राकेश यादव पूर्व जनपद सदस्य भूपेंद्र कसार पूर्व सरपंच श्रीमति सुल्ताना वहिदा उपसरपंच ललित साहू सभी पंचगण साहिद,खान मोती पटेल मोहम्मद याक़ूब नूरजहाँ,लच्छराम विश्वकर्मा तेजेश्वरी साहू केसर यादव सीमा लहरी हेमलता निर्मलकर हेमलता साहू हुसैन खान मुकेश साहू अजय यादव क़े साथ भारी सख्या में ग्रामीण मौजूद थे…