Let’s travel together.

हैवानियत की हद! बीवी को पीटा, मन नहीं भरा तो पलंग पर सो रहे 3 साल के मासूम को तेजाब से नहलाया

0 87

राजस्थान के जोधपुर में एक हैवान पति ने शराब के नशे में चूर होकर पहले अपनी पत्नी को बुरी तरह मारा-पीटा. जब उसका इससे भी मन नहीं भरा तो पलंग पर सो रहे 3 साल के मासूम पर तेजाब डाल दिया. एसिड से मासूम की दोनों आंखें, सिर, हाथ और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए. चीखते-चिल्लाते मासूम को महिला घर के नजदीक के हॉस्पिटल लेकर पहुंची. जहां कुछ घंटे के इलाज के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया. महिला ने फिर थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

घटना जोधपुर के प्रताप नगर थाना इलाके की है. 21 जून को सिमरन नामक महिला थाने में पहुंची. उसने रोते-बिलखते पुलिस वालों को आपबीती सुनाई. बताया कि 6 महीने पहले ही उसकी दूसरी शाहरुख नामक युवक शादी हुई थी. कुछ दिन बाद ही उसका पति के साथ विवाद शुरू हो गया.

पहली शादी से उसके 2 बच्चे हैं. इस बात का पता शाहरुख को पहले से ही था. फिर भी वो उससे शादी करना चाहता था. सिमरन ने बताया कि पहले तो वो शादी के लिए राजी नहीं थी. लेकिन जब शाहरुख ने कहा कि वो उसके दोनों बच्चों को पिता का प्यार देगा, तो वो शादी के लिए राजी हो गई.

शादी के बाद करने लगा मारपीट

लेकिन शादी के दो महीने बाद से ही शाहरुख उसके साथ मारपीट करने लगा. वो अक्सर शराब पीकर घर आता और उससे एवं दोनों बच्चों से मारपीट करता. 20 जून को पति शाहरूख घर आया और उसे गालियां निकालने लगा. नशे में धुत शाहरुख ने उससे मारपीट भी की. उसके बाद बोला कि आज सब खत्म कर दूंगा…तेरे होने या नहीं होने से मुझको कोई फर्क नहीं पड़ता. पति इतने पर ही नहीं रुका. उसने पलंग पर सो रहे 3 साल के मासूम के ऊपर तेजाब डाल दिया. इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपी शाहरुख की तलाश शुरू कर दी है. वो फिलहाल फरार है. पुलिस की टीमें उसे तलाश रही हैं. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन कल्याण शिविर में शिवराज ने दी विकास की सौगात, 46 गांवों की सड़कों को मिली स्वीकृति     |      गैरतगंज ब्लॉक सरपंच संगठन ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन     |     हाईवे-18 बना हादसों का हॉटस्पॉट, 72 घंटे में तीन बड़े हादसे     |     सलामतपुर पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद     |     दीवानगंज के 60 वर्षीय जगदीश उर्फ जग्गा नायक चार दिनों से लापता, परिजनों में चिंता     |     संस्कृति कर्मी कामरेड माधौसिंह जी के निधन से दुखी साहित्य और संस्कृति प्रमियों ने उनके निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये     |     राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 5 दिवसीय मध्यप्रदेश दौरा, बैतूल से ओंकारेश्वर तक कई अहम कार्यक्रमों में होंगी शामिल     |     सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने किए धार्मिक अनुष्ठान     |     सर्किल जेल शिवपुरी में योग अभियान का शुभारम्भ, कैदियों ने दिखाया उत्साह     |     अब बाड़ी में ही होगा डिजिटल एक्स-रे, मरीजों को बरेली-भोपाल की दौड़ से मिलेगी राहत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811