देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन
दुनिया को शांति का संदेश देने वाले विश्व धरोहर सांची स्तूप पर मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सामूहिक रूप से योग कर 14 एमपी बटालियन एनसीसी विदिशा के द्वारा “स्वयं और समाज के लिए,” योग का संदेश दिया । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में 500 से ज्यादा एनसीसी कैडेट्स ने एक साथ विभिन्न तरह के योगासन किए।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष अतिथि ब्रिगेडियर रजनीश गौर डीडीजी एनसीसी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ निदेशालय और ब्रिगेडियर अजीत सिंह एनसीसी ग्रुप कमांडर भोपाल, 14 एमपी बटालियन कमान अधिकारी कर्नल विकास गुप्ता शौर्य चक्र प्रशासनिक अधिकारी कर्नल यश छिब्बर के साथ एनसीसी अधिकारियों एवं पी स्टाफ द्वारा भी योग किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर रजनीश गौर, डीडीजी ,एनसीसी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ डायरेक्टेड ने कहा कि इस वर्ष मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ने मध्य प्रदेश के सभी ऐतिहासिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया है ,जिसका उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स को ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी देना है वह अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जाने और दूसरों को भी

इसके बारे में बताएं। सभी एनसीसी कैडेट ने योगा फॉर यूथ की टीशर्ट पहनकर योग थीम का संदेश सभी को दिया जिस गली मोहल्ले में भी एनसीसी कैडेट रहते हैं वह सभी को योगासन के महत्व के बारे में बताएंगे। इस अवसर पर सांची बौद्ध विश्वविद्यालय की शोधार्थी नीलेश विश्वकर्मा पूर्व एनसीसी कैडेट एवं उनके साथियों ने सभी को योगासन कराकर उसका महत्व समझाया। सभी कैडेट्स ने बारिश में भी उत्साह पूर्वक योग किया।