Let’s travel together.

खाने में निकला रेंगता हुआ कीड़ा, ग्राहक की शिकायत पर होटल पहुंची पुलिस, किचन देखते ही उड़े होश

0 100

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक युवक अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए पहुंचा. उसने यहां खाने का ऑर्डर दिया. केले के पत्ते में खाना लाया गया. जैसे ही युवक ने आधी रोटी खा ली. उसके बाद अचानक से उसकी नजर सब्जी के पास रेंग रही एक चीज पर पड़ी. यह देखते ही उसके होश उड़ गए. खाने में काले रंग का कीड़ा रेंग रहा. वो सब्जी के अंदर से निकला था. युवक ने तुरंत इस बारे में अपने दोस्तों को बताया.

इसके बाद उन लोगों ने होटल स्टाफ को वहां बुलाया. होटल स्टाफ वालों से फिर उनकी बहस हो गई. जिसके बाद होटल कर्मचारियों ने युवक और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया. उन्हें बुरी तरह पीटा. युवक ने फिर इसकी शिकायत अपने एक अन्य दोस्त से की जो कि पुलिस में है. साथ ही खाने वाली उस थाली की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं. पुलिस जब जांच के लिए होटल पहुंची तो किचन में घुसते ही उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं.

किचन के अंदर सड़ी गली सब्जियां रखी हुई थीं. वहां बिल्कुल भी सफाई नहीं थी. वहां बने खाने के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भिजवाया गया. जांच में भी सामने आया कि खाना सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं था. पुलिस ने फिर होटल को सीज करके उसपर नोटिस चस्पा कर दिया. फिलहाल होटल मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ जांच चल रही है.

होटल कर्मचारियों ने की मारपीट

घटना 20 जून की है. यहां पुत्तुर निवासी वासु अपने कुछ दोस्तों के साथ PS4 होटल में लंच करने पहुंचा था. सभी ने खाने का ऑर्डर दिया. लेकिन खाने में जब उन्हें रेंगता हुआ कीड़ा दिखा तो उन्होंने इस बारे में होटल कर्मचारियों से सवाल किया. आरोप है कि होटल कर्मचारियों ने उल्टा उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. तब तक युवक ने उस थाली की फोटो खींच ली थी. उसने फिर उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

किचन में सड़ी गली सब्जियां

साथ ही अपने पुलिसकर्मी दोस्त को भी इस बारे में बताया. पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की. वो PS4 होटल पहुंचे. यहां उन्होंने किचन में पाया कि बर्तन तो गंदे थे ही. किचन में भी हर तरफ गंदगी थी. सड़ी गली सब्जियां पकाने के लिए रखी हुई थीं. पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. खाने के सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए. रिपोर्ट में सामने आया कि होटल वालों ने जो खाना बनाया था वो खाने योग्य नहीं था. फिलहाल को सीज करके उसके बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है. मामले में जांच जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811