रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मुस्लिम समाज ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा जानकारी देते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िला महामंत्री सलमान अली ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुस्लिम समाज मंडीदीप द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा जश्ने आज़ादी रेली निकाली गई!सभी युवाओं में जोश देखने को मिला सभी ने देशभक्ति के नारों के साथ जश्न मनाया और सभी ने ये शपथ ली के देश के प्रति अगर अपने प्राणों के बलिदान की ज़रूरत पड़ी तो हस्ते हस्ते अपने प्राणों का बलिदान देंगे इस रेली का आयोजन मुस्लिम समाज द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है! ऐसे आयोजनों से शहर में गंगा जमुना तहज़ीब देखने को मिलती हे एवं राष्ट्र की भावना जाग्रत होती हे!

इस अवसर पर शहर के सभी लोग शामिल हुए मुख्य रूप से हाजी शौकत अली अब्दुल भाई गुड्डू रमज़ान उस्मान अली फरीद अली महेश धर्मवानी आनंद पाल माखन पाल ओमप्रकाश चौकसे सुरेश चौकसे अख्तर हुसैन रईस अली किशन साहू मंडल अध्यक्ष नफीस अली जिला उपाध्यक्ष हाकी संघ रिजवान अली शादाब लाला दानिश शाहवांज़ अली जावेद अली ज़मीर ख़ान सद्दाम हुसैन साबिर अली इमरान ख़ान गुफ़रान अली फरहान अली नदीम अरवाज़ एवं काफ़ी अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे! मुस्लिम समाज द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया ।