Let’s travel together.

चॉकलेट सिरप के बाद अब सांभर में मिला मरा चूहा, वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा

0 78

अहमदाबाद के फेमस ‘देवी डोसा पैलेस’ में अविनाश और उनकी पत्नी के साथ जो हुआ, वह न केवल अप्रिय है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकता है. आरोप है कि कपल को सांभर में मरा हुआ चूहा मिला. यही नहीं, जब कपल ने रेस्टोरेंट से इसकी शिकायत की, तो उन्होंने कोई कार्रवाई भी नहीं की. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे लेकर इंटरनेट पर खूब हंगामा मचा हुआ है. यह घटना निश्चित रूप से हैरान करने वाली है और खाद्य सुरक्षा की गंभीर समस्याओं को उजागर करती है.

सांभर में मरा चूहा मिलना यह बताता है कि रेस्टोरेंट में साफ-सफाई और हाईजिन का बिल्कुल भी खयाल नहीं रखा जाता है. वहीं, शिकायत के बावजूद रेस्टोरेंट द्वारा कोई कार्रवाई न करना, उनकी लापरवाही को और भी स्पष्ट करता है. अविनाश ने इस मामले की सूचना अहमदाबाद मुनिसिपल कारपोरेशन (AMC) को भी दी थी, जिसके बाद एएमसी ने जांच के बाद रेस्टोरेंट को सील कर दिया.

अविनाश ने बताया कि वे 20 जून को पत्नी के साथ देवी डोसा पैलेस में खाना खाने गए थे. उन्होंने बताया कि ऑर्डर से पहले उन्हें सांभर और चटनी सर्व की गई. लेकिन सांभर खाने के दौरान कटोरी में मरा हुआ चूहा देखकर उनके होश उड़ गए. इस बात से भड़के अविनाश ने फौरन मोबाइल से सांभर का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल है.

यहां देखें वीडियो, जब सांभर में मिला मरा हुआ चूहा

हाल ही में हर्शे के चॉकलेट सिरप की बोतल से मरा चूहा निकलने के वीडियो को लेकर इंटरनेट पर खूब बवाल मचा था. जिसके बाद कंपनी को माफी मांगनी पड़ी थी. इसे पमी श्रीधर नाम की यूजर ने जेप्टो के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था. इससे पहले मुंबई से एक और केस सामने आया था जिसमें एक डॉक्टर को आइसक्रीम कोन के अंदर कटी हुई इंसान की उंगली मिली थी. पोस्ट वायरल होने के बाद FSSAI ने कंपनी के खिलाफ एक्शन लिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811