तारकेश्वर शर्मा
भोपाल ।मुस्तफा मेमोरियल हाई स्कूल चांदबड भोपाल के छात्र रिषी कुशवाहा ने कक्षा 10वीं की प्रदेश की सूची में छठवां स्थान प्राप्त किया है। इनके पिता मुकेश कुशवाहा मजदूरी करते हैं और मां आशा कार्यकर्ता है। उन्होंने बताया कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहते हैं उनका मानना है कि कोरोना काल में डॉक्टरों की बहुत जरूरत रही। इस कारण उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना देखा है।

राजधानी में शीर्ष स्थान पाया
रिषी कुशवाहा मुस्तफा मेमोरियल के छात्र है। उन्होंने प्रदेश की सूची में छठवां स्थान हासिल किया है, लेकिन राजधानी में उन्होंने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। रिषी ने कहा कि मुझे डाक्टर बनना है, इस सफलता ने मेरा विश्वास मजबूत कर दिया है। मेरी इस सफलता का श्रेय माता पिता के अलावा मुस्तफा शिक्षकों को जाता है। उन्होंने हर समय मेरी मदद की है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने स्कूल पहुंचकर रिषी को इस उपलब्धि पर सम्मानित किया।