Let’s travel together.

पटियाला में हुई दो समुदायों के बीच हिंसा, पुलिसवालों पर चलाई तलवारें, लगे खलिस्तान जिंदाबाद के नारे

0 516

पटियाला ।पंजाब के पटियाला में जुलूस निकालने पर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान पुलिस पर भी पथराव हुआ. मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना के मार्च को लेकर तनाव हुआ था. जुलूस में खलिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए. इस घटना में पुलिस के कई जवान घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, शिवसैनिक खलिस्तान के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे. तभी खलिस्तान समर्थकों ने इस मार्च का विरोध किया. देखते-देखते दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प होने लगी. कुछ खलिस्तानी समर्थक लंगर भवन पर चढ़कर पत्थरबाजी करने लगे.
हालात बिगड़ते देख वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने हालात कंट्रोल करने के लिए कई हवाई फायर भी किए. बताया जा रहा है कि एक संगठन ने जहां पुलिस पर पथराव किया तो दूसरे ने संगठन ने पुलिस पर तलवार से हमला किया.


जानकारी के अनुसार, दोनों संगठन फव्वारा चौक की तरफ जुलूस की शक्ल में जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस का कहना है दोनों के पास वहां जाने की अनुमति नहीं थी. इस बवाल में एक एसएचओ के घायल होने की भी खबर है. पुलिस के तीन-चार जवान घायल हुए हैं. भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811