Let’s travel together.

15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू

0 25

 सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन 

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र सुल्तानगंज थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और गांव स्तर पर सूचना तंत्र को सक्रिय रखने के लिए थाना परिसर में ग्राम चौकीदारों की नियमित परेड शुरू कर दी गई है।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सुल्तानगंज में ग्राम चौकीदारों की परेड आयोजित की जा रही है। इस क्रम में गुरुवार को सुल्तानगंज तहसील अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम चौकीदारों ने परेड में भाग लिया। प्रशिक्षण एएसआई कैलाश तुमडाम एवं प्रधान आरक्षक अशोक सिंह ने परेड का नेतृत्व करते हुए चौकीदारों को अनुशासन, सतर्कता और उनके दायित्वों की जानकारी दी।

परेड के दौरान चौकीदारों को अपने-अपने गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने, अफवाहों पर नियंत्रण रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्हें यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय पर्व के दौरान गांवों में होने वाले कार्यक्रमों पर विशेष निगरानी रखें और किसी भी अप्रिय स्थिति की जानकारी तुरंत थाना पुलिस को दें।

उल्लेखनीय है कि ग्राम चौकीदार पुलिस और ग्रामीणों के बीच सूचना का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। समय पर सूचना उपलब्ध कराकर वे अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। थाना सुल्तानगंज में यह परेड 15 अगस्त तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी, ताकि स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811