Let’s travel together.

जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज

0 27

 देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धरोहर सांची में 8 अगस्त को जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के संभावित आगमन को लेकर नगर को दुल्हन की तरह सजाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पर्यटन एवं प्रशासनिक अमला नगर के प्रमुख मार्गों और पर्यटन स्थलों को आकर्षक स्वरूप देने में जुटा हुआ है।

जानकारी के अनुसार स्तूप रोड से स्टेशन रोड तक फुटपाथों का सौंदर्यीकरण, टाइल्स बिछाने, रंग-रोगन, पुताई और सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। पर्यटन विकास विभाग द्वारा जम्बूद्वीप पार्क को भी नया स्वरूप देने के लिए दिन-रात कार्य कराया जा रहा है। सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों को चालू करने और पूरे मार्ग को आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

तैयारियों के चलते स्टेशन रोड के फल-फ्रूट विक्रेताओं को सर्विस रोड पर स्थानांतरित किया गया है, वहीं स्तूप रोड से हाथठेला व्यवसायियों को भी हटाया गया है ताकि अतिथियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन फुटपाथों और सजावटी लाइटों पर पहले लाखों रुपये खर्च किए गए थे, वे लंबे समय से उपेक्षा के कारण खराब पड़े थे। अब विदेशी प्रतिनिधियों के आगमन को देखते हुए एक बार फिर व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च होने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि नागरिकों का यह भी कहना है कि नगर के केवल वीआईपी मार्गों पर ही विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जबकि सांची के भीतरी क्षेत्रों में आज भी मूलभूत सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है। लोगों का आरोप है कि हर बार किसी बड़े आयोजन या विदेशी अतिथि के आगमन पर ही व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाती हैं, लेकिन उनके जाने के बाद फिर से उपेक्षा शुरू हो जाती है।

सांची लगभग ढाई हजार वर्ष पुरानी विश्व धरोहर है, जो अपने बौद्ध स्तूपों, प्राचीन शिल्पकला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां स्थित पुरातत्व संग्रहालय और बौद्ध स्मारक देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और बौद्ध श्रद्धालुओं के प्रमुख आकर्षण हैं। प्रतिवर्ष हजारों विदेशी पर्यटक एवं बौद्ध धर्मावलंबी यहां दर्शन और अध्ययन के लिए पहुंचते हैं।

अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि जी-20 प्रतिनिधियों के दौरे के बाद भी सांची की व्यवस्थाएं इसी प्रकार बनी रहती हैं या फिर यह तैयारियां केवल वीआईपी दौरे तक ही सीमित रह जाती हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811