Let’s travel together.

बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल

0 7

एक सप्ताह में 13 से अधिक मवेशियों की गई जान, चार गौशालाओं के बावजूद सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशु; ग्रामीणों ने उठाए प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर बारिश का मौसम बेजुबान मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। चंद्रा गार्डन के पास हाईवे पर बैठे मवेशियों के झुंड को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल मवेशी लंबे समय तक सड़क किनारे तड़पते रहे, लेकिन उनके उपचार की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी।

तीन दिन पहले देहरी गांव के पास भी हाईवे पर बैठे मवेशियों के झुंड को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उस हादसे में एक गाय की मौत हो गई थी, जबकि तीन मवेशी गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायल पशु कई घंटे तक हाइवे पर घूमते रहे लेकिन इलाज किसी का नहीं हो सका।

लगातार हो रही घटनाओं ने हाईवे-18 पर निराश्रित मवेशियों की सुरक्षा और सड़क व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक सप्ताह में कई दर्दनाक हादसे, 13 से अधिक मवेशियों की मौत

ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक सप्ताह के भीतर हाईवे-18 पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 13 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। एयरफोर्स कैंप बालमपुर के सामने भी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई थी। चालक वाहन सहित फरार हो गया और गाय का शव घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा।

बालमपुर चौराहे पर भी हाल के दिनों में दो मवेशियों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। वहीं कुछ समय पहले दीवानगंज के फैक्ट्री चौराहे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने पांच गायों को कुचल दिया था, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। लगातार बढ़ते हादसों से ग्रामीणों और पशुपालकों में भारी आक्रोश है।

चार गौशालाएं, फिर भी हाईवे पर मौत का सफर

दीवानगंज क्षेत्र के लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में चार गौशालाओं का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में निराश्रित मवेशी हाईवे पर घूम रहे हैं।

भारतीपुर गौशाला संचालित है।सेमरा गौशाला बनकर तैयार है।गीदगढ़ गौशाला बिजली और पानी के अभाव में शुरू नहीं हो सकी।बालमपुर गौशाला का निर्माण कार्य अभी जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि इन गौशालाओं का प्रभावी संचालन किया जाता और निराश्रित मवेशियों को वहां पहुंचाया जाता, तो बार-बार होने वाले इन हादसों को रोका जा सकता था।

ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर घूम रहे निराश्रित मवेशियों को तत्काल गौशालाओं में पहुंचाने, अधूरी गौशालाओं का निर्माण शीघ्र पूरा कराने, गीदगढ़ गौशाला को बिजली-पानी की सुविधा देकर शुरू करने, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी संकेत लगाने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला नहीं रुकेगा और भविष्य में कोई बड़ा सड़क हादसा भी हो सकता है।

दीवानगंज के आसपास एक सप्ताह में एक दर्जन से ज्यादा मवेशियों की मौत हो चुकी है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों की मांग है कि आसपास जो गौशाला बनी है उसमें पशुओं को छोड़ जाना चाहिए। अगर गौशाला में पशुओं को नहीं छोड़ा जा रहा है तो गौशाला बनाने का क्या मतलब रह जाता है।

गिरजेश नायक सरपंच दीवानगंज

हाईवे 18 पर दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा, दाल मिल चौराहा, बालमपुर घाटी, बिजली घर कुलहड़िया,बेरखेड़ी चौराहा सहित कई जगहों पर दिन में और रात में पशुओं का झुंड बैठा रहता है। जिस कारण पशु की मौत हो रही है।

संजीव साहू स्थानीय निवासी अंबाडी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |     मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811