मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए प्रारंभ’ -राकेश शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा
रायसेन। प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं की आर्थिक समृद्धि तथा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन 25 मार्च से लिए जाएंगे। इसके लिए भाजपा द्वारा संगठन स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं तथा पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के रायसेन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों सहित कार्यकर्ता से आव्हान करते हुए कहा है कि लाड़ली बहना योजना, महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए प्रारंभ की गई योजना है। कल से जिले में योजना के लिए आवेदन लिए जाएंगे। कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं का सहयोग करें, जिससे कि उन्हें आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई ना हो। क्षेत्र में कोई भी महिला आवेदन करने से शेष ना रहे। हम सभी को मिलकर लाड़ली बहना योजना को सफल बनाना है।
न्यूज सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा रायसेन