Let’s travel together.

मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी

0 33

– पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा

ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार से राजस्व सेवाओं पर पड़ सकता है असर

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण को लेकर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। तहसील शाखा गैरतगंज ने बताया कि शासन को कई बार ज्ञापन सौंपने और मांगों से अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे नाराज पटवारी संवर्ग अब आंदोलन की राह पर उतर आया है।

संघ के अनुसार आंदोलन चार चरणों में संचालित किया जाएगा। पहले चरण में 20 से 23 जुलाई तक सभी पटवारी काली पट्टी बांधकर नियमित कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराएंगे। दूसरे चरण में 24 से 27 जुलाई तक व्हाट्सएप सहित सभी शासकीय समूहों का बहिष्कार किया जाएगा। तीसरे चरण में 28 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक वेबजीआईएस, सारा एप सहित समस्त ऑनलाइन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार रहेगा। यदि इसके बाद भी मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो 3 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

ये हैं पटवारी संघ की पांच प्रमुख मांगें

पटवारी संवर्ग का कैडर रिव्यू लागू कर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाए।नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा शीघ्र आयोजित कर पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त किया जाए।न्यायालयीन प्रकरणों में पटवारियों को जज प्रोटेक्शन एक्ट के दायरे में शामिल किया जाए।विभिन्न योजनाओं के लंबित मानदेय एवं वित्तीय भुगतान तत्काल किए जाएं।पटवारी संघ के पदाधिकारियों के नियम विरुद्ध स्थानांतरण निरस्त किए जाएं।

दमनात्मक कार्रवाई हुई तो आंदोलन होगा उग्र

पटवारी संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आंदोलन के दौरान किसी भी जिले या तहसील में पटवारियों के विरुद्ध दमनात्मक या अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है, तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में किसानों और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

तहसील शाखा गैरतगंज के पदाधिकारी अध्यक्ष नर्वदा प्रसाद गौर,जिला अध्यक्ष: गोविन्द सिंह चौधरी संरक्षक: मुरलीधर छगनानी उपाध्यक्ष: नंदकिशोर अहिरवार, श्रीपति सुमन वर्मा,सचिव: ओमप्रकाश सिंह ओ.पी. सहसचिव: श्रीपति हेमलता साहू कोषाध्यक्ष: राकेश सक्सेना देवांगन संयोजक मंत्री: यशोकेश श्रीवास्तव, अनिल सालोके, मुकेश कुमार पुलिस,प्रचार मंत्री मीडिया प्रभारी हरिओम विश्वकर्मा, विवेक राजपूत महामंत्री: साधना जैन, योगिता दुबे, हिमांशु साहूप्रवक्ता: विपिन यादव, दीपेश साहू, नितिन सक्सेना

संघ का स्पष्ट संदेश मध्यप्रदेश पटवारी संघ का कहना है कि जब तक उनकी न्यायोचित एवं लंबित मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने प्रदेश सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर राजस्व व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |     भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811