Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शुक्रवार 22 मार्च 2024

0 100

मेष राशि – धन लाभ का योग हैं। आज का दिन काफी अच्छा है। आपको पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। अपने स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। आज मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। आज के दिन छात्र जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे सफलता जरूर मिलेगी। दिन का आरम्भ आपके लिए आलस भरा रहेगा। अप्रत्याशित काम की आशा न करें। समय मध्यम होगा। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी।

वृष राशि – व्यापार में परेशानी रहेगी अर्थात खर्च रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज आप मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी।

मिथुन राशि – कारोबार में धनलाभ का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे। परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। इस राशि के लोग आज किसी नये बिजनेस में निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य होगा। कार्यक्षेत्र में आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। आज फालतू यात्रा भी हो सकती हैं। खर्चा बढ़ सकता है। आपके तेवर जरूरत से ज्यादा कड़े रहेंगे। किसी बात पर मायूस भी हो सकते हैं।

कर्क राशि – पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो कार्यक्षमता में कमी आ सकती हैं। व्यावसायिक यात्राएं अधिक होंगी। आज आप अपनी अभी तक की सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे। आज आप जो किताब पढ़ेंगे उससे आपको ज्ञान मिलेगा।
सिंह राशि -गुस्सा आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। आपको किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। आज के दिन परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। आत्मविश्वास से अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे। व्यापार में तरक्की होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि – सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। आज एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। आकस्मिक मुनाफे के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे।

तुला राशि – भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के आसार है। करियर के नजरिए से शुरू किया सफर कारगर रहेगा। बाहर धूमने जाएं लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाजत जरूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ायें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अपनी योजना पर फिर से विचार कर के काम करेंगे तो सफल हो जाएंगे।

वृश्चिक राशि – कारोबार के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। आज आप ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। खुद पर भरोसा रखें। आज आप किसी अनुभवी से सलाह भी ले सकते हैं।

धनु राशि – धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। भवन बदलने के योग हैं। सांसारिक मोह माया से दूर रहें। अपने व्यवहार से लोगो को खुश करेंगे। दुसरो को अपने निजी मामलो में दखल न देने दें। आत्मविश्वाश की कमी दिखेगी। कर्म करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अपने पैसे की स्थिति को भली भांति समझेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे, अपनी परिस्थितियों का सही आंकलन ना करने से भी कई बार गलती हो जाती हैआप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

मकर राशि – अपनी बात दृढ़ता से रखे। लेन देन से सावधान रहें। दिन भर कार्यों में रुकावट पैदा होगी। कुछ सामान्य व्यवहार से ही आप अपने निराशा और अकेलेपन को दूर कर सकते हैं। मेहमानों के आने से रोनक रहेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। किसी के आगे जरूरत के मुताबिक ही मांग रखें तो, अच्छा है अन्यथा पश्चाताप हाथ लगेगा।

कुंभ राशि – आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। क्रोध में कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए गणेश जी आज आपको सावधान रहने व क्रोध न करने की सलाह देते हैं। आज रिश्तों को समय दें। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअन्दाज करें। आज थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्मीद है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी जिससे आप के सम्मान में वृद्धि होगी कुछ कार्यों को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मीन राशि – किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से आत्मिक शांति मिलेगी। दूसरों को लेकर टेंशन हो सकती है और आप दुखी भी हो सकते हैं। नजदीकी संबंध आपके लिए परेशानी के कारण बन सकते हैं। अकस्मात से बचकर चलिएगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। आज आप आवश्यक कार्यों के निर्णय लेने से पहले अपने खास लोगों से विचार विमर्श कर ले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811