Let’s travel together.

हाईटेंशन के नीचे निर्माण में एक श्रमिक की मौत

0 108

 

हाईटेंशन के नीचे निर्माण मौत के लिए कौन जिम्मेदार
सुरेंद्र जैन धरसीवा

रायपुर से लगे धरसीवा इलाके में हाईटेंशन विद्युत लाइन के नीचे सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है दर्जनों घटनाओं के बाबजूद शासन प्रशासन द्वारा ठोस कदम न उठाएं जाने से गुरुवार को फिर एक हादसा हो गया जिसमें एक मजदूर हाईटेंशन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया.सांकरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क और स्कूल की बाउंड्री के बीच की लगभग दस बारह फीट की सरकारी जमीन में हाईटेंशन तार के नीचे दो मंजिला पक्की दुकान का निर्माण चल रहा था.छत ढलाई की तैयारी के दौरान ही एक ठेका श्रमिक छत से करीब एक बीता ऊपर मौजूद हाईटेंशन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया गनीमत रही कि हाईटेंशन में लोहा टकराते ही तारों में विद्युत प्रवाह बन्द हो गया.ठेकेदार गुपचुप तरीके से गंभीर रूप से झुलसे श्रमिक को उपचारार्थ किसी अस्पताल में ले गया.इधर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि ओर विद्युत विभाग सिलतरा डिवीजन के जेई का कहना है कि उनके द्वारा नोटिश देने के बाबजूद लोग हाईटेंशन के नीचे सरकारी जमीन पर निर्माण करते रहते है.सांकरा की घटना कोई नई घटना नहीं है इसके पहले भी निमोरा मार्ग पर हाईटेंशन के नीचे मकान निर्माण के दौरान एक श्रमिक करेंट की चपेट में आया था.मुख्ययालय धरसीवा में माहभर पहले बिजली ऑफिस के समीप ही हाईटेंशन के नीचे मकान निर्माण के दौरान श्रमिक दिनेश वर्मा की मौत हो चुकी है.धरसीवा सांकरा सहित क्षेत्र में हाईटेंशन तारों के नीचे सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के दौरान कई घटनाएं होने के बाबजूद शासन प्रशासन में बैठे जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न होने से जिसे जहां देखो वो वहीं हाईटेंशन के नीचे सरकारी जमीनों पर दुकान मकान बना रहा है और असमय किसी न किसी श्रमिक की मौत का कारण बन रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811