Let’s travel together.

विधानसभा चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया के दौरे से राजनीति गरमाई

0 122

 

– महा आर्यमन बोले- यह दौरा उनका कोई राजनीतिक नहीं है युवाओं में खेल भावनाओं का संचार करने के लिए भ्रमण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मप्र में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अब मप्र के भाजपा नेताओं के पुत्र भी अपने-अपने इलाकों में दौरे कर रहे हैं और जनता से मेल- मुलाकात भी बढ़ा दी है। इसी क्रम में शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन ने शिवपुरी पहुंचे। महाआर्यमन का शिवपुरी और कोलारस पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान शिवपुरी बायपास पर सिंधिया समर्थक भाजपा नेता और उनके गुट से जुड़े हुए लोग यहां पर स्वागत करते हुए देखे गए। शिवपुरी के कोलारस में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि यह दौरा उनका कोई राजनीतिक नहीं है और ना ही वह चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं वह भी युवाओं में खेल भावनाओं का संचार करने के लिए आए हैं। इसी सिलसिले में वह गुना में एक खेल कार्यक्रम में जा रहे हैं।

प्रदेश सरकार के मंत्री भी गाड़ी में दिखे साथ-

शिवपुरी की सीमा से होते हुए शनिवार को केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन सिंधिया गुना में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निकले थे। जहां उनका जगह-जगह जोरदार आतिशी एवं भव्य स्वागत किया गया। महा आर्यमन सिंधिया के वाहन में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव और उनके पिता पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव दिखाई दिए। इसके अलावा गुना की सीमा में प्रवेश पर प्रदेश के पंचायत व ग्रामीण मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी उनका स्वागत करते हुए देखे गए। बाद में महा आर्यमन सिंधिया की गाड़ी में पंचायत मंत्री बैठे।

स्वागत से मूल भाजपाई रहे गायब-

ग्वालियर से शिवपुरी आते वक्त भाजपा की आपसी गुटबाजी भी देखने को मिली। यहां पर महाआर्यमन के स्वागत में सिंधिया समर्थक नेता ज्यादा संख्या में मौजूद रहे। महाआर्यमन का उन भाजापाइयों द्वारा स्वागत किया गया जो पूर्व में कांग्रेसी थे ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा में शामिल हुए हैं। महाआर्यमन सिंधिया के स्वागत में मूल भाजापाई लगभग नदारद रहे।बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र महा आर्यमन सिंधिया को तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को उन्हें गुना जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था।

कतार में खड़े देखे गए सिंधिया समर्थक नेता-

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र महा आर्यमन सिंधिया की स्वागत की बेला में शिवपुरी की जिले की सीमा में सबसे पहले उनका स्वागत कठमई स्थित फोरलेन हाईवे पर कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हुए नेताओं द्वारा किया गया। शिवपुरी शहर की ओर से किया जाने वाला महा आर्यमन सिंधिया का स्वागत इकलौता ही था। इसके बाद कोलारस नगर में महा आर्यमन सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया लगभग नगर में 50 स्थानों पर युवराज महा आर्यमन सिंधिया के स्वागत की तैयारियां कांग्रेसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811