गणेश उत्सव की धूम, आज घर-घर विराजेंगे गणपति गणेश
गलियों में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया, भक्तों में दिखा उत्साह
रूपेश मेहरा बरेली रायसेन
हर वर्ष को देखा जा रहा है की हरतालिका और गणेश चतुर्थी अलग-अलग दिनों में पढ़ती आ रही थी मगर इस बार भगवान शिव की पूजा अर्चना हरतालिका और गणेश चतुर्थी के दिन श्री गणेश का आगमन होता है ऐसी दोनों तिथि का सौभाग्य है जो एक साथ है औऱ हरतालिका पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आज महिलाएं विधि-विधान से हरतालिका का व्रत रखेंगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। महिलाएं सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेंगी और दिनभर श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करेंगी। हरतालिका पूजा में माता पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें फूल, फल, मिठाई तथा अन्य पूजन सामग्री अर्पित की जाएगी। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। कई स्थानों पर महिलाएं सामूहिक रूप से हरतालिका की कथा सुनेंगी और भजन-कीर्तन करेंगी। पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बनी हुई है।

गणेश उत्सव की धूम, आज घर-घर विराजेंगे गणपति
गणेश उत्सव को लेकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आज श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की प्रतिमाएं घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित करेंगे। गणपति स्थापना के लिए पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगह-जगह भगवान गणेश की प्रतिमाएं पहुंचने लगी हैं। पूजा समितियों ने गणेश उत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। स्थापना के बाद श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।

गलियों में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया, भक्तों में दिखा उत्साह
गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही नगर की गलियों में भक्ति का माहौल बन गया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ गणेश प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे। जगह-जगह “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारे गूंजते रहे। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में भी उत्साह नजर आया। गणेश भक्तों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ बप्पा का स्वागत किया। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। पूरे नगर में गणेश उत्सव की रौनक देखने को मिल रही है।