Let’s travel together.

ग्रामीणो की समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलीं विधायक

0 344

विधानसभा मार्ग से बन्द कर दी थी वाहनों की आवाजाही

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

विधानसभा मार्ग से वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगाये जाने से उतपन्न समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा सोमवार को कलेक्टर से मिली जिस पर ग्रामीणो व ऑटो टेक्सी संचालको ने विधायक का आभार जताया।
जानकारी के मुताबिक धरसीवां क्षेत्र के दोन्देखुर्द ,दोदेकला तर्रा जरौंदा लालपुर सारागांव पवनी बंगोली सहित आसपास के सभी गांव के ग्रामीण पहले सीधे विधानसभा मार्ग से पहुच जाते थे लेकिन कुछ समय पहले विधानसभा मार्कग से आवाजाही बन्द करने से ग्रामीणो को 15 से 20 किमी दूरी पर स्थित सडढू या मोवा जाने के लिए पहले 35 किमी चलकर भाठागांव फिर वहां से 20 किमी वापस चलकर मोवा- सडढू पहुचना होने लगा यानी सीधे पहुचने से जो रास्ता पन्द्रह बीस किलो मीटर का था वह चक्कर लगाकर जाने से लगभग 55 किलो मीटर हो गया छोटी सवारी गाड़ियों को विधान सभा से आगे जाने से रोकने से ग्रामीण यात्रियों को दुगुनी से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही थी।
मैजिक और क्रूजर गाड़ियों के खालसा स्कूल तक जाने से ट्रैफिक पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा था,न ही किसी को कोई शिकायत थी बाबजूद इसके प्रशासन ने फरमान जारी कर विधानसभा मार्ग से वाहनों की आवाजाही बन्द करा दी थी। खरोरा, सारागांव , दोन्दे के सैकड़ों विद्यार्थी जिनमें से अधिकांश लड़कियां हैं कालेज की पढ़ाई के लिए लोधी पारा चौक, कपड़ा मार्केट, या कचहरी चौक के कॉलेजों में जाती हैं, जिसमें उन्हें 20 से 30 रुपए गाड़ी का किराया देना होता था, अब उन विद्यार्थियों को बेवजह घूमकर जाने से 40 से 60 रुपये तक खर्च होने लगा साथ ही समय भी अधिक बर्बाद होने लगा ग्रामीणो की इसी समस्या को लेकर विधायक ने कलेक्टर से चर्चा की ।

आश्वाशन से टैक्सी चालको में खुशी की लहर

विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा सोमवार को टैक्सी चालक संघ की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया जिससे टैक्सी चालक संघ में खुशी की लहर दौड़ गई टैक्सी चालकों ने विधायक का आभारबजी जताया। प्रशासन द्वारा शहर टैक्सी में प्रतिबन्ध लगाया गया था जिसको लेकर चालकों और हजारों क्षेत्रवासियों को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था विधायक अनिता योगेन्द्र ने तत्काल प्रभाव से जिला प्रशासन को अवगत कराया जिसे त्वरित कार्रवाई करते टैक्सी चलाने की अनुमति दी गई समस्या के निराकरण से ग्रामीणो में भी हर्ष का माहौल है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811