Let’s travel together.

ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार

0 17

  नगर निगम में कार्यरत होने का झांसा देकर अर्जित किया विश्वास

गलत हस्ताक्षर वाले चेक देकर की धोखाधड़ी

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

सुरेंद्र जैन रायपुर

ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रिखब बरडिया निवासी भाठागांव, रायपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सदर बाजार स्थित उसकी विधी ज्वेलर्स एंड बुलियन दुकान में दिनांक 24.08.2026 को किरण साहू नामक महिला अपनी एक महिला साथी के साथ आई तथा स्वयं को नगर निगम के आवास विभाग में कार्यरत बताकर विश्वास अर्जित किया। इसके बाद दोनों ने दुकान से लगभग 37 लाख रूपये के आभूषण लिए, जिसके एवज में 250 ग्राम सोने का बिस्कुट एवं 07 लाख रूपये नगद दिए, शेष 15 लाख रूपये के भुगतान हेतु चेक दिया। दिनांक 26.08.2026 को दोनों पुनः दुकान आकर लगभग 1.73 करोड़ रूपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषण ले गईं तथा भुगतान के एवज में 1,73,37,630/- रूपये का दूसरा चेक दिया। दोनों ने दो-तीन दिनों में सोने के बिस्कुट देने का आश्वासन दिया। प्रार्थी द्वारा दिनांक 01.09.2026 को 15 लाख रूपये का चेक बैंक में जमा करने पर गलत हस्ताक्षर के कारण चेक अनादरित हो गया। इसके बाद संपर्क करने पर किरण साहू टालमटोल करती रही तथा न तो राशि का भुगतान किया और न ही आभूषणों का हिसाब दिया। इस प्रकार किरण साहू एवं उसकी साथी द्वारा प्रार्थी से कुल 1,88,37,630/- मूल्य के आभूषण प्राप्त कर धोखाधड़ी किए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 402/26 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री तारकेश्वर पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर घटना से संबंधित तथ्यों एवं आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला आरोपी किरण साहू की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।

पूछताछ में महिला आरोपी किरण साहू द्वारा अपनी साथी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में धोखाधड़ी से प्राप्त आभूषणों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

प्रकरण में संलिप्त दूसरी महिला आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार महिला आरोपी – किरण साहू पति गोपाल साहू उम्र 28 साल निवासी मजदूर नगर सरोरा थाना उरला, जिला रायपुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |     मप्र में आधी रात प्रशासनिक सर्जरी! कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव     |     रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811