Let’s travel together.

बालमपुर से कंकाली धाम तक 35 किमी निकली चुनरी यात्रा, 8 घंटे तक चिलचिलाती धूप में नंगे पैर चले हजारों श्रद्धालु

0 7

छोटी-छोटी कन्याओं, महिलाओं और पुरुषों ने मां के जयकारे लगाते हुए अर्पित की चुनरी, पांचवें वर्ष निकाली गई भव्य यात्रा

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 स्थित बालमपुर चौराहे से मां कंकाली के भक्तों ने 35 किलोमीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा निकाली। श्रीराम दरबार दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निकली यह यात्रा सुबह 8 बजे बालमपुर खेड़ापति हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई और करीब आठ घंटे की पदयात्रा के बाद गुदावल स्थित मां कंकाली धाम पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने मां कंकाली को चुनरी अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। यात्रा में बालमपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

 

चिलचिलाती धूप में नंगे पैर चलते रहे श्रद्धालु

चुनरी यात्रा में छोटी-छोटी कन्याओं से लेकर महिलाओं, युवाओं, पुरुषों और बुजुर्गों तक में मां के प्रति अटूट श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना करीब आठ घंटे तक नंगे पैर पैदल चलते रहे। हाथों में चुनरी लेकर चल रहे भक्तों के जय माता दी, जय अम्बे और जय दुर्गे के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु प्रेम से बोलो जय माता दी के जयघोष करते हुए मां के दरबार की ओर बढ़ते रहे। कठिन रास्ते और तेज धूप के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।

35 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे मां के दरबार

यात्रा बालमपुर खेड़ापति हनुमान मंदिर से शुरू होकर भोपाल-विदिशा हाईवे से भदभदा, सुखी सेवनिया और बिलखिरिया होते हुए गुदावल स्थित मां कंकाली धाम पहुंची। यात्रा में श्रद्धालु पैदल चलने के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली, चारपहिया और दोपहिया वाहनों से भी शामिल हुए। पूरे रास्ते भक्त मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मंदिर पहुंचने पर मां कंकाली को चुनरी अर्पित की गई और श्रद्धालुओं ने परिवार तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पांचवें वर्ष निकाली गई चुनरी यात्रा

श्रीराम दरबार दुर्गा उत्सव समिति की ओर से यह चुनरी यात्रा लगातार पांचवें वर्ष निकाली गई। यात्रा को लेकर बालमपुर में सुबह से ही धर्मप्रेमियों में खासा उत्साह रहा, जो शाम तक बना रहा। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां कंकाली के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र के मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक आयोजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आ रहा है।

आने वाले दिनों में दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गीदगढ़, सहित अन्य गांवों में भी भव्य चुनरी यात्रा निकल जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |     लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती     |     बालमपुर से कंकाली धाम तक 35 किमी निकली चुनरी यात्रा, 8 घंटे तक चिलचिलाती धूप में नंगे पैर चले हजारों श्रद्धालु     |     भक्ति और गरबा की उमंग में सराबोर हुआ सिल्वर स्प्रिंग्स गरबा महोत्सव     |     छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’का आयोजन     |     नेशनल हाइवेज़ इंफ्रा ट्रस्ट की सराहनीय पहल,तरपोंगी की 10 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा का सफर हुआ आसान     |     मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग की ओर से दशहरा मैदान पर किया गया शक्ति पर्व का आयोजन      |     केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नगर परिषद नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811