विविध विधाओं के 18 विभूतियों का होगा सम्मान
भोपाल। अभिव्यक्ति साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था द्वारा हिंदी सेवी नमामि सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को आयोजित किया गया है।
संस्थापक डॉ अनीता तिवारी ने बताया कि विविध विधाओं के 18 लेखक और साहित्यकारों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कानपुर के साहित्यकार डॉ राधेश्याम मिश्र मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता करेंगे पद्मश्री श्री नारायण व्यास। पूर्व कुलाधिपति डॉक्टर प्रकाश बरतूनिया, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, तथा कथाकार मुकेश वर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। वरिष्ठ साहित्यकार महेश सक्सेना विशेष अतिथि तथा डॉ नारायणी शुक्ला और डॉक्टर साधना गंगराड़े सारस्वत अतिथि होंगी । दुष्यंत संग्रहालय शिवाजी नगर में समारोह अपराह्न 3 बजे शुरू होगा।