दीप प्रज्ज्वलित कर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की कार्यक्रम की शुरुआत
सी एल गौर रायसेन
शारदीय नवरात्र के चलते बीते बुधवार की रात्रि 8:00 बजे मध्य प्रदेश संस्कृती विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में शक्ति पर्व का आयोजन शहर के दशहरा मैदान पर आयोजित किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन द्वारा दीप प्रज्वलित कर शक्ति पर्व कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इससे पूर्व आयोजन समिति के पदाधिकारीयों ने मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश संस्कृती विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से दशहरा मैदान पर शक्ति पर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश और देश की भजन गायका संजो बघेल जबलपुर द्वारा भजन की सुंदर प्रस्तुति दी गई जो कि बहुत ही सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों के बीच धर्म एवं संस्कृति के प्रति सहज ही मन में एक भाव जागृत होता है उन्होंने शक्ति पर्व कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आयोजको को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

संस्कृति विभाग द्वारा दशहरा मैदान पर आयोजित शक्ति पर्व कार्यक्रम के तहत प्रदेश की सुप्रसिद्ध भजन गायका संजो बघेल जबलपुर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की सुंदर एवं आकर्षक प्रस्तुति दी गई,इस मौके पर भगवान राम, हनुमान जी एवं माता दुर्गा जी पर आधारित भजन सुनकर श्रद्धालु भी खुश नजर आए । भजन गायक संजो बघेल ने सर्वप्रथम हनुमान जी महाराज की आराधना प्रस्तुति के साथ भजनों की शुरुआत की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, बृजेश चतुर्वेदी, सी एल गौर, देवेंद्र यादव, राजू राठौड़, बबलू ठाकुर, जगदीश अहिरवार, भुवनेश्वर कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भजनों को सुनने के लिए श्रद्धालु मौजूद रहे।