कृषि विश्वविद्यालय के राज्य स्तरीय यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 में राज्यपाल श्री रमेन डेका के साथ अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए विधायक अनुज शर्मा
सुरेंद्र जैन धरसीवा
जोरा स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) परिसर में ‘छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका और विशिष्ट अतिथि धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा रहे।

प्रदेश भर से आए युवा नवाचारियों ने अपने स्टार्टअप्स और मॉडल्स का प्रदर्शन किया। इस दौरान UDBHAV 6.0 -Agribusiness Incubation Programme 2024-25 (Seed Stage), RKVY-RAFTAAR, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत NSB Consumer Products Pvt. Ltd. को ₹25 लाखके सीड फंड का चेक प्रदान किया गया।

राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत @2047 के निर्माण की जिम्मेदारी युवाओं के मजबूत कंधों पर है।विधायक अनुज शर्मा बोले युवाओं की ऊर्जा और नई सोच ही राज्य को प्रगति के शिखर पर ले जाएगी। राज्य सरकार युवाओं के नवाचारों को हर संभव मंच व संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। असफलता से न डरें हर चुनौती एक नई सीख है।
कार्यक्रम में कुलपति, वैज्ञानिक, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।